- Hindi News
- International
- Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll
वॉशिंगटनएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

रूस की राजधानी मॉस्को में 6 जून को सालाना बुक फेयर के दौरान पीपीई किट पहनकर जाते हेल्थ स्पेशलिस्ट। रूस यूरोप में सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।
- दुनिया में हर दिन करीब दो लाख नए केस मिल रहे, ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी एक लाख
- अमेरिका में सबसे ज्यादा 41 लाख मरीज, यहां कोरोना से अब तक 1.46 लाख लोगों की मौत हुई
दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 53 लाख 71 हजार 836 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 93 लाख 48 हजार 761 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 30 हजार 138 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। यूरोप में संक्रमितों का आंकड़ा 25 लाख 91 हो गया है। एएफपी की ओर से जारी टैली के मुताबिक, यूरोपीय देशों में सबसे ज्यादा मौतें रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली में हुई हैं। यूरोप के 44 देशों में कुल मिलाकर 1 लाख 92 हजार 158 मौतें हुई हैं।
यूरोप फिलहाल दुनिया के सबसे प्रभावित कॉन्टीनेंट है। वहीं, लैटिन अमेरिकी कॉन्टीनेंट में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यूरोप में 7 लाख 95 हजार 038 मामलों और 12 हजार 892 मौतों के साथ रूस सबसे प्रभावित देश है। इस लिस्ट में 2 लाख 96 हजार 377 मामले और 45 हजार 501 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे नंबर पर और 3 लाख 14 हजार 631 मामले और 28 हजार 426 मौतों के साथ स्पेन तीसरे नंबर पर है।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका |
41,01,308 |
1,46,192 | 19,42,637 |
ब्राजील | 22,31,871 | 82,890 | 15,32,138 |
भारत | 12,41,654 | 29,906 | 7,84,440 |
रूस | 7,95,038 | 12,892 | 5,72,053 |
द.अफ्रीका | 3,94,948 | 5,940 | 2,29,175 |
पेरू | 3,66,550 | 17,455 | 2,52,246 |
मैक्सिको | 3,62,274 | 41,190 | 2,31,403 |
चिली | 3,36,402 | 8,722 | 3,09,241 |
स्पेन | 3,14,631 | 28,426 | उपलब्ध नहीं |
ब्रिटेन | 2,96,377 | 45,501 | उपलब्ध नहीं |
अर्जेंटीना: 5 हजार से ज्यादा नए मामले
अर्जेंटीना में पिछले 24 घंटों के दौरान 5782 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 1 लाख 41 हजार 900 हो गई है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले एक घंटे में 98 मरीजों की मौत होने के साथ मौतों का आंकड़ा 2 हजार 588 हो गया है।

अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में 17 जुलाई को मास्क लगाकर अपने कुत्ते को घुमाने निकली एक महिला
ब्राजील: संक्रमितों का आंकड़ा 22 लाख के पार
ब्राजील में पिछले 24 घंटों में 67 हजार 960 नए मामले मिले हैं। अब यहां संक्रमितों का आंकड़ा 22 लाख 27 हजार 514 हो गया है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1284 मौतें हुई हैं। यहां अब तक 82 हजार 771 लोगों की जान गई हैं। ब्राजील दुनिया में अमेरिका के बाद संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

ब्राजील के साओ पाउलो में मंगलवार को एक शव को दफनाने ले जाते कब्रिस्तान के कर्मचारी।
अमेरिका: 100 करोड़ वैक्सीन खरीदने का करार
- अमेरिका में बुधवार को दूसरे दिन भी 71 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। यहां पिछले 24 घंटे में 1195 मौतें हुई हैं। देश में अब संक्रमितों का आंकड़ा 40 लाख के पार हो गया है। बुधवार को व्हाइट हाउस के कैफेटेरिया में काम करने वाले दो स्टाफ संक्रमित मिले। इसके बाद कैफेटेरिया को बंद कर दिया है। मार्च से लेकर अब तक यह तीसरा मौका है जब व्हाइट हाउस के अंदर काम करने वाले लोग संक्रमित मिले हैं।
- अमेरिका ने 100 करोड़ वैक्सीन खरीदने के लिए दो कंपनियों से 2 बिलियन डॉलर (करीब 1492 हजार करोड़ रु.) का करार किया है। ये दो कंपनियां अमेरिका की फाइजर और जर्मनी की बायोएनटेक हैं।यह अभी तक का सबसे बड़ा सौदा माना जा रहा है। इससे पहले ब्रिटेन ने फाइजर और दो दूसरी कंपनियों के साथ 90 करोड़ वैक्सीन खरीदने का करार किया था।

यह फोटो अमेरिका के फ्लोरिडा की है जहां मामले बढ़ने के बाद कई सड़कें बंद कर दी गई हैं।
न्यूजीलैंड: बीते दो दिन में एक भी नया मामला नहीं
न्यूजीलैंड में बीते दो दिन में गुरुवार को पहली बार कोई नया मामला सामने नहीं आया। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी। यहां सिर्फ 22 मरीज है जिनका इलाज किया जा रहा है। दो दिन पहले यहां के आइसोलेशन में एक पॉजिटिव केस मिला था। देश में 83 दिन पहले ऐसा मामला सामने आया था जिसमें किसी अनजान सोर्स से लोकल ट्रांसमिशन हुआ था। न्यूजीलैंड दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल है जिसने काफी तेजी से संक्रमण को काबू किया है।

न्यूजीलैंड के नेल्सन में 9 जून को लॉकडाउन से पाबंदियां हटाए जाने के बाद फुटपाथ से जाता एक व्यक्ति।
जापान: टोक्यो में रिकार्ड 300 मामले मिले
जापान की राजधानी टोक्यो में बुधवार को 300 मामले। इससे पहले यहां पिछले हफ्ते 293 मामले सामने आए थे। टोक्यो में बीते हफ्ते से ही संक्रमण में तेजी देखी जा रही है। सरकार ने यहां के लोगों से अपील की है कि वे बिना जरूरी काम के लिए घर से बाहर नहीं निकलें। देश में अब तक 26 हजार 303 संक्रमित मिले हैं और 989 लोगों की जान गई है।

जापान की राजधानी टोक्यो में बुधवार को एक स्टेशन में मास्क लगाकर अंदर जाते पैसेंजर्स।
मैक्सिको: चीन की वैक्सीन खरीदने में मदद की पेशकश
चीन ने मैक्सिको से वैक्सीन खरीदने में 1 बिलियन डॉलर (करीब 7480 करोड़) देने की पेशकश की है। मैक्सिको के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। 23 जुलाई को चीन, लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह ऑफर दिया गया। इस कॉन्फ्रेंसिंग में मैक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेले इब्रार्ड और चीनी विदेश मंत्री वांग यी शामिल हुए थे।

मैक्सिको की राजधानी न्यू मैक्सिको सिटी में 20 जुलाई को सफाई करने में जुटे म्युनिसिपल स्टाफ।
आयरलैंड: 15 देशों के लोगों को क्वारैंटाइन से छूट
आयरलैंड ने बुधवार से सख्त यात्रा नियमों में राहत देने का ऐलान किया है। इसके तहत 15 देशों से आने वाले लोगों को आयरलैंड पहुंचने पर 14 दिनों तक क्वारैंटाइन में रहने की जरूरत नहीं होगी। इन देशों में माल्टा, फिनलैंड, इटली, हंगरी, एस्टोनिया, लातविया,लिथुआनिया, साइप्रस, स्लोवाकिया, ग्रीस, ग्रीनलैंड, जिब्राल्टर, मोनाको और सैन मैरिनो शामिल हैं। सरकार ने कहा है कि हर दो हफ्ते पर इस लिस्ट की समीक्षा की जाएगी।
बिल गेट्स ने कहा: कोरोना वैक्सीन की कई डोज लेनी होगी
माइक्रोसॉफ्ट के को फाउंडर बिल गेट्स ने कहा है कि कोरोना टीका एक बार में संक्रमण ठीक नहीं कर पाएंगे। उन्होंने सीबीएस न्यूज के साथ इंटरव्यू में कहा, ‘‘फिलहाल तो ऐसा नहीं लगता कि जितने भी वैक्सीन तैयार किए जा रहे हैं वे एक बार में काम करेंगे। लोगों को संक्रमण से ठीक होने के लिए एक से ज्यादा टीका लेने की जरूरत पड़ सकती है। गेट्स के मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने वैक्सीन तैयार करने के लिए 300 मिलियन डॉलर ( करीब 2200 करोड़ रु.) दान किया है।
0