CRPF सब-इंस्‍पेक्‍टर ने अपने सीनियर को मारी गोली और फिर किया सुसाइड, दोनों की मौत

नई  दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश एरिया लोधी एस्टेट में में शुक्रवार की देर रात फायरिंग की आवाज आते ही हड़कंप मच गया। बताया जा रहा हैं की केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के उप निरीक्षक ने यहां लोधी एस्टेट इलाके में अपने वरिष्ठ कर्मी की गोली मारकर कथित रूप से हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि लोधी एस्टेट में गृह मंत्रालय को आवंटित किए गए एक बंगले में शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे यह घटना हुई। इस घटना में दोनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि उपनिरीक्षक करनैल सिंह (55) और उसके वरिष्ठ निरीक्षक दशरथ सिंह (56) के बीच किसी बात पर बहस हो गई थी, जिसके बाद करनैल ने अपने सर्विस हथियार से दशरथ की कथित रूप से हत्या कर दी और बाद में आत्महत्या कर ली।

प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन

 

जानकारी के अनुसार बता दें की करनैल जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर का रहने वाला था, जबकि निरीक्षक हरियाणा के रोहतक का निवासी था। अर्द्धसैन्य बल और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

यह खबर भी पढ़े: मोदी सरकार ने चीन को दिया एक और बड़ा झटका, सरकारी ठेकों में किया बड़ा बदलाव, ऐसे होगा पड़ोसी मुल्क को नुकसान

यह खबर भी पढ़े: अब कोरोना नियमों की अनदेखी और मास्क न पहनने वालों की खैर नहीं, देश के इस राज्य में देना पड़ेगा 1 लाख का जुर्माना और 2 साल के लिए खाएंगे जेल की हवा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

PSG claiming a record-extending 13th French Cup with the League Cup final against Lyon to come next Friday | पीएसजी ने नेमार के इकलौते गोल की बदौलत रिकॉर्ड 13वीं बार खिताब जीता, कोरोना के बीच पहली बार स्टेडियम में 5 हजार दर्शकों के साथ राष्ट्रपति मैक्रों भी मौजूद रहे

Sat Jul 25 , 2020
Hindi News Sports PSG Claiming A Record extending 13th French Cup With The League Cup Final Against Lyon To Come Next Friday 12 मिनट पहले कॉपी लिंक शुक्रवार को फ्रेंच कप फाइनल का खिताब जीतने के बाद पीएसजी के कप्तान थियागो सिल्वा साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाते हुए। फ्रेंच […]