Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Mumbai Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Telangana Punjab Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today | 24 घंटे में 46 हजार से ज्यादा मामले बढ़े, 34 हजार लोग ठीक भी हुए, 636 मरीजों की जान गई; देश में अब तक 14.82 लाख केस

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Mumbai Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Telangana Punjab Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

फोटो दिल्ली के सीडब्ल्यूजी कोविड केयर सेंटर की है। यहां भर्ती कोरोना मरीज मनोरंजन के लिए लूडो खेलते हुए। दिल्ली में अब तक 1.31 लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

  • देश में एक्टिव केस 4 लाख 95 हजार से ज्यादा, अब तक 33 हजार 448 लाेगों ने जान गंवाई
  • सोमवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7,924 केस जबकि तमिलनाडु में 6,993 मामले सामने आए

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 लाख 82 हजार 503 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 46 हजार 484 नए केस सामने आए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 5 लाख के करीब पहुंच गई है। देश में अभी 4 लाख 95 हजार 443 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। वहीं, राहत की बात है कि देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 9 लाख 53 हजार 189 पहुंच गई है। 24 घंटे में 34 हजार 444 संक्रमित ठीक हुए। संक्रमण से 33 हजार 448 मरीजों की मौत भी हुई। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं।

उधर, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी संक्रमितों का आंकड़ा 1-1 लाख के पार हो गया। यहां हर रोज 5 से 6 हजार नए केस बढ़ रहे हैं। आंध्र प्रदेश में सोमवार को 6,051 नए केस बढ़े। अब तक यहां 1,02,349 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वहीं, कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 5,324 नए मामले सामने आए। यहां अब तक 1,01,465 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।

देश में कोरोना के मामले 15 लाख के करीब

LIVE UPDATES :

  • ओडिशा में वैक्सीन का ट्रायल शुरू : कोरोना वायरस की वैक्‍सीन के ट्रायल की प्रक्रिया तेज हो गई है। सोमवार को आईसीएमआर और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का ओडिशा के भुवनेश्‍वर में भी ट्रायल शुरू हो चुका है। कोवैक्सिन कुछ चयनित लोगों को लगाई गई। जिन्होंने खुद इसके लिए मंजूरी दी थी। डॉक्टर्स के मुताबिक जिन्हें यह वैक्सीन दी गई है उन सभी को निगरानी में रखा गया है और वे सभी ठीक हैं। वहीं, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बीसीजी टीके का तीसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल कर रहा है। डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्‍नोलॉजी के मुताबिक, करीब छह हजार स्वास्थ्य कर्मी और अधिक खतरे का सामना कर रहे लोगों ने ट्रायल के लिए रजिस्‍ट्रेशन कराया है।
  • अनलॉक 3.0 में खुल सकते हैं जिम और सिनेमा हॉल : केंद्र सरकार ने अनलॉक 3.0 के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनलॉक 3.0 में सिनेमा हॉल और जिम खुल सकता है। कुछ शर्तों के साथ इसे शुरू करने की मंजूरी दी जा सकती है। हालांकि स्कूल-कॉलेजों की बंदी अभी जारी रह सकती है।
  • ऐश्वर्या और अराध्या अस्पताल से डिस्चार्ज : एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या को सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन अब भी डॉक्टरों की देखरेख में अस्पताल में ही रहेंगे। अमिताभ और अभिषेक 11 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुए थे। 17 जुलाई को ऐश्वर्या और आराध्या को भी अस्पताल ले जाया गया था।
  • 30 जुलाई को सोनिया पार्टी के सांसदों से करेंगी चर्चा : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 30 जुलाई को अपनी पार्टी के सांसदों के साथ कोरोना पर चर्चा करेंगी। वे पार्टी के राज्यसभा सांसदों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल होंगी। इसमें महामारी के साथ ही देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा होगी।
  • कर्नाटक के पूर्व मंत्री की मौतः पूर्व मंत्री राजा मदनगोपाल नाइक की सोमवार को मौत हो गई। वे पिछले हफ्ते कोरोना संक्रमित होने के बाद से अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने 1983, 1985 और 1989 में शोरापुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली के कैबिनेट में मंत्री के तौर पर काम कर चुके थे।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्चः आईसीएमआर ने 24 घंटे में रिकार्ड 5.15 लाख टेस्ट किए हैं। रविवार को कुल 5 लाख 15 हजार 472 लोगों की जांच की गई। अब तक देश में 1.68 करोड़ लोगों की जांच की है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा गया है कि वे टेस्टिंग पर फोकस करें। क्योंकि, संक्रमण टेस्टिंग और ट्रैकिंग के बाद संक्रमितों का इलाज करके ही रोका जा सकता है।
  • ओडिशा में सोमवार को 1503 नए मामले सामने आए। यहां गंजम जिले में सबसे ज्यादा 491 मामले मिले। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 26 हजार से ज्यादा हो गया है। यहां आज 7 लोगों की मौत होने के साथ ही अब तक 171 लोगों की जान गई है।
  • त्रिपुरा में नए मामलों का पता लगाने के लिए सोमवार से घर-घर जाकर स्वास्थ्य सर्वेक्षण शुरू किया किया गया। 5000 से ज्यादा टीमों ने यह काम शुरू किया। ये टीमें तीन दिनों में राज्य के सभी कंटेनमेंट इलाकों में लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेंगी। सर्वे के लिए राज्य में तीन दिनों के लॉकडाउन का ऐलान भी किया गया है।
  • दिल्ली में संक्रमितों का रिकवरी रेट 80% हो गया है। अब यहां केवल 9% मरीज हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले महीने के मुकाबले 44% कम मौतें हुई हैं। हम तब तक चैन से नहीं रहेंगे, जब तक मौतों का आंकड़ा जीरो नहीं हो जाता।
  • केरल के कासरगोड में शादी में शामिल होने के बाद 43 लोग संक्रमित पाए गए। दुल्हा और दुल्हन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शादी 17 जुलाई को हुई थी। जानकारी मिलने के बाद सभी का टेस्ट कराया गया था। इसमें शामिल हुए सभी लोगों पर महामारी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया। कलेक्टर ने शादी में शरीक हुए लोगों से तुरंत सेल्फ क्वारैंटाइन होने के लिए कहा है।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर 24 घंटे में 324 मिले हैं। प्रशासन ने बताया कि इनमें से 182 ऐसे हैं, जिन्हें ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।
  • केरल में सोमवार को पहली बार मंत्रिमंडल की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई। मुख्यमंत्री पी. विजयन ने बैठक की अध्यक्षता की। बाकी सभी मंत्री अपने आवास से इसमें शामिल हुए।
  • तेलंगाना में सोमवार को 1,473 मामले सामने आए और 8 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 55 हजार के पार हो गया है। यहां अब तक 400 से ज्यादा मौतें हुई हैं।
  • बेंगलुरु महानगर पालिका के मुताबिक, शहर में 3 हजार कोरोना मरीजों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन्हें तलाशने का काम जारी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इन लोगों ने टेस्टिंग के समय गलत फोन नंबर और पता दिया था। इसके चलते इन्हें खोजने में मुश्किलें आ रही हैं। कर्नाटक में अब तक 90,942 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।
  • केंद्र सरकार ने अनलॉक 3.0 के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनलॉक 3.0 में सिनेमा हॉल और जिम खुल सकता है। कुछ शर्तों के साथ इसे शुरू करने की मंजूरी दी जा सकती है। हालांकि स्कूल-कॉलेजों की बंदी अभी जारी रह सकती है।
  • महाराष्ट्र में सोमवार को 101 पुलिसकर्मी संक्रमित मिले। अब तक यहां 8 हजार 584 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 6 हजार 538 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 94 की मौत हुई हैं। 3.75 लाख से ज्यादा मामलों के साथ महाराष्ट्र संक्रमण के मामले में देश में पहले नंबर पर है। वहीं, झारखंड में अब तक 645 पुलिसकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।

5 राज्यों का हाल

मध्य प्रदेश: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालांकि, उनके अब तक किए गए शेष सभी टेस्ट की रिपोर्ट सामान्य है। उन्होंने अस्पताल से ही कोरोना समेत अन्य विभागों के अधिकारियों और मंत्रियों से चर्चा की।

इधर, सोमवार राज्य में 789 नए केस सामने आए। इसी के साथ मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 28,589 हो गया है। इसमें 19,791 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 820 लोगों की जान जा चुकी है।

महाराष्ट्र: राज्य में सोमवार को संक्रमण के 7,924 नए मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,83,723 हो गई। संक्रमण के कारण 227 लोगों की जान चली गई। राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 13,883 हो गई। कुल 8,706 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,21,944 हो गई। महाराष्ट्र में अब 1,47,592 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक कुल 19,25,399 लोगों की जांच की गई है।

दूसरी ओर, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बताया कि मुंबई में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,033 नए मामले सामने आए हैं। महानगर पालिका ने बताया कि शहर में 30 लोगों की मौत हुई। तीसरी बार ऐसा है जब इतने कम लोगों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या 6,119 है। 39 मृतकों में से 27 अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे।

राजस्थान: राज्य में सोमवार को कोरोना के 1134 नए मामले सामने आए। कुल मामलों की संख्या अब 37,564 हो गई है, जिसमें 10,097 सक्रिय मामले और 25,663 डिस्चार्ज मामले शामिल हैं। मौत का आंकड़ा 633 हो गया है। यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बांसवाड़ा 10, अजमेर 43, कोटा 50, अलवर 130, नागौर 38, सीकर 25, बाड़मेर 25, भीलवाड़ा 26, सिरोही 13, झुंझुनू 9, बरन 6, जालोर 6, दौसा 6, हनुमानगढ़ 9, जयपुर 36 गंगानगर 16 कोरोना पॉजिटिव हुई है।

कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उच्चस्तरीय बैठक ली। इस बैठक में कोरोना जांच को बढ़ाने के लिए कहा गया। उधर, कोरोना टेस्टिंग के लिए राज्य सरकार ने आधार कार्ड अनिवार्य किया है। अब प्रदेश में अगर किसी व्यक्ति को कोरोना वायरस की जांच करवानी है तो उसे पहले आधार कार्ड दिखाना होगा।

राज्य सरकार ने कोरोना टेस्टिंग को लेकर नई गाइडलाइन जारी करते हुए यह बात कही है। गाइडलाइन के अनुसार, जांच करने वाले लैब टेक्नीशियन को कोरोना की जांच के लिए आए संदिग्ध से जुड़ी सभी जानकारी आरटी-पीसीआर ऐप पर देनी होगी। इसके साथ ही सभी लैब टेक्निशियन को आरटी-पीसीआर एप पर अनिवार्य रूप से संदिग्ध मरीजों का आधार नंबर देने को भी कहा गया है। सरकार ने सरकारी व निजी अस्पतालों में कोरोना रोगियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संभाग व जिला स्तर पर समितियां गठित की है।

बिहार: प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दो दिन के अंदर 2192 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि 1536 लोग ठीक भी हुए हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से सोमवार को छह लोगों की मौत भी हुई है। इनमें दो पटना में जबकि रोहतास, नालंदा, बांका और भागलपुर में एक-एक की मौत हुई है। इस महामारी से अब तक 266 लोग असमय काल का शिकार हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विगत 24 घंटे में 14236 सैंपल की जांच की गई। जिसमें 25 जुलाई को 1380 और 26 जुलाई को 812 संक्रमित मिले। कोरोना का प्रभाव शुरू होने के बाद से स्वास्थ्य विभाग ने 4,70,560 सैंपल की जांच की जिसमें अब तक 41,111 पॉजिटिव मिल चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2192 पॉजिटिव मिलने के बाद राज्य में एक्टिव केस की संख्या रविवार की अपेक्षा सोमवार को 650 बढ़कर 13011 हो गई है। रविवार को राज्य में एक्टिव केस 12361 थी। सोमवार को स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार ने बताया कि महामारी से अब तक 27844 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1536 लोग ठीक हुए हैं।

उत्तरप्रदेश: राज्य में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 हजार 578 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 31 लोगों ने दम तोड़ दिया। अब प्रदेश में कोरोना के ऐक्टिव मामलों की संख्या 26 हजार 204 पहुंच चुकी है। अबतक प्रदेश में इस महामारी की वजह से 1 हजार 456 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई है।

त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कोविड-19 जांच क्षमता में लगातार वृद्धि करने की हिदायत देते हुए सोमवार को हर जिला अस्पताल में रैपिड एंटीजन जांच की व्यवस्था करने के आदेश भी दिए। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि 25 लाख तक की जनसंख्या वाले जिलों में प्रतिदिन एक हजार से अधिक तथा 25 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों में 1,500 से अधिक जांच एंटीजन के माध्यम से की जाएं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Meteorological Department issued Orange Alert in 19 districts including Gopalganj, rain and thunderstorm expected | मौसम विभाग ने गोपालगंज सहित 19 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार

Tue Jul 28 , 2020
Hindi News Local Bihar Meteorological Department Issued Orange Alert In 19 Districts Including Gopalganj, Rain And Thunderstorm Expected पटना3 घंटे पहले कॉपी लिंक मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को मॉनसून सिस्टम हिमालय की तराई से वापस खिसककर बिहार आने की उम्मीद है। इससे पटना, गया सहित बिहार के […]

You May Like