Latest News on Coronavirus; More than 10 million people in the world recovered | ब्रिटेन में संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख के पार, अमेरिका और ब्राजील के बाद यह तीसरा देश जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं; दुनिया में अब तक 1.65 करोड़ मरीज

नई दिल्ली3 घंटे पहले

फोटो स्पेन के बार्सिलोना की है। एक बुुजुर्ग महिला सड़क किनारे एक दुकान में मास्क देख रही है। देश में 3.19 लाख लोग संक्रमित हैं।

  • दुनियाभर में अब तक 6.54 लाख मौतें हुईं, एक करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में 43 लाख से ज्यादा मरीज, अब तक 1.50 लाख लोगों की मौत हुई

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 65 लाख 36 हजार 512 संक्रमित मिल चुके हैं। खास बात यह है कि इनमें 1 करोड़ 1 लाख 27 हजार 731 ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, जबकि 6 लाख 54 हजार 87 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। स्पेन में मौतों का आंकड़ा ऑफिशियल डेटा से 60% ज्यादा है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। देश में मरने वालों की संख्या 28,432 है। इस डेटा में वे ही लोग शामिल हैं, जिनमें संक्रमण की पुष्टि हो गई थी। वहीं, बहुत सारे ऐसे लोगों की भी मौत हुई है, जिनकी टेस्ट नहीं किया गया।

एक आंकड़े के मुताबिक, अगर संक्रमित और सस्पेक्टेड दोनों डेटा मिला दें तो मरने वालों की संख्या 44,868 है। अगर यह डेटा सही हुई तो यूरोप में ब्रिटेन के बाद सबसे ज्यादा मौतों वाला देश स्पेन होगा।

उधर, ब्रिटेन में संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के पार हो गया है। यह 10वां देश है, जहां मामले तीन लाख के ऊपर हैं। यहां अब तक 45,759 लोगों की जान जा चुकी है। दुनिया में सबसे ज्यादा मौतों के मामले में अमेरिका (1,50,053) और ब्राजील (87,131) के बाद ब्रिटेन तीसरा देश है।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 43,98,184 1,50,053 21,01,307
ब्राजील 24,23,798 87,131 16,34,274
भारत 14,82,158 33,448 9,53,096
रूस 8,18,120 13,354 6,03,329
द.अफ्रीका 4,45,433 6,769 2,65,077
मैक्सिको 3,90,516 43,680 2,51,505
पेरू 3,84,797 18,229 2,67,850
चिली 3,47,923 9,187 3,19,954
स्पेन 3,19,501 28,432 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 3,00,111 45,759 उपलब्ध नहीं

ट्रम्प के एनएसए संक्रमित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। व्हाइट हाउस ने ये जानकारी दी है। वे संक्रमित पए जाने वाले व्हाइट हाउस के सबसे बड़े अधिकारी हैं। व्हाइट हाउस के मुताबिक, रॉबर्ट में हल्के लक्षण मिले हैं। वे घर से ही काम करेंगे। वहीं, ट्रम्प और उपराष्ट्रपति माइक पेंस को कोई खतरा नहीं है। यह स्पष्ट नहीं है कि वे आखिरी बार ट्रम्प से कब मिले थे। हालांकि, बताया जा रहा है कि दोनों मियामी ट्रिप पर एक साथ नजर आए थे।

फोटो में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (बाएं) और एनएसए रॉबर्ट ओ’ब्रायन हैं। उन्हें पिछले साल सितंबर में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया गया था। (फाइल फोटो)

अपडेट्स

  • ब्रिटेन की सरकार ने लोगों को मोटापे से बचाने के लिए नए नियम बनाए हैं। इसके चलते रात 9 बजे से पहले जंक फूड के प्रचार पर मनाही रहेगी। साथ ही इन खाद्य पदार्थों पर ‘एक के बदले एक मुफ्त’ वाली स्कीम बंद करनी होगी।
  • ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने यह फैसला कोरोनावायरस का मोटापे से संबंध पता चलने के बाद लिया है। सरकारी आंकड़ों से पता चला है कि आईसीयू में भर्ती मरीजों में लगभग 8% मोटापे के भी मरीज हैं। हालांकि, कुल आबादी के 2.9% लोग ही मोटापे का शिकार है।
  • वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी दी है कि अफ्रीका के कई देशों में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। यहां कई देशों में इलाज की मूलभूत सुविधाएं भी नहीं है। इसलिए यहां संक्रमण बढ़ना ज्यादा खतरनाक है।
  • स्पेन के बाद ब्रिटेन अब जर्मनी और फ्रांस को भी अपनी सेफ लिस्ट से हटाने जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन नजदीक से नजर रखी जा रही है।

वियतनाम: 80 हजार टूरिस्टों को शहर से बाहर भेजा जाएगा

वियतनाम में सोमवार को स्थानीय लोगों में संक्रमण के 11 नए मामले मिले। सभी मामले एक हॉस्पिटल के हैं। इनमें चार स्वास्थ्यकर्मी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले दा नांग शहर में तीन स्थानीय नागरिक संक्रमित मिले थे। इसके बाद सरकार ने 80 हजार टूरिस्टों को शहर के बाहर भेजने का फैसला किया।

सरकार ने सोमवार को कहा कि इस प्रक्रिया में चार दिन लगेंगे। सिविल एविएशन ऑथोरिटी के अनुसार, डोमेस्टिक एयरलाइंस देश के 11 शहरों में हर दिन लगभग 100 उड़ानें संचालित कर रही हैं। 100 दिनों के बाद वियतनाम में संक्रमण का मामला सामने आया। अधिकारियों के मुताबिक, 57 साल का एक युवक शनिवार को पॉजिटिव मिला था। हालांकि, उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री पता नहीं चली है। अगले दिन दो अन्य मामले सामने आए थे।

वियतनाम की राजधानी हनोई में लोग मास्क पहनकर सड़कों पर निकल रहे हैं। देश में अब तक 431 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

हॉन्गकॉन्ग: मास्क पहनना जरूरी
हॉन्गकॉन्ग में सभी पब्लिक प्लेस पर चार अगस्त तक मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। मास्क न लगाने पर 645 डॉलर (करीब 49 हजार रुपये) का जुर्माना है। इसके साथ ही बाहर रेस्तरां या अन्य जगहों पर खाना भी मना है। हॉन्गकॉन्ग के चीफ सेक्रेटरी मैथ्यू श्युंग ने कहा कि देश में कोरोना की तीसरी लहर है। यहां लगातार छह दिनों से 100 से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं।

हॉन्गकॉन्ग में एक टैक्सी ड्राइवर का स्वैब सैम्पल लेता स्वास्थ्यकर्मी। यहां लगातार छह दिनों से 100 से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं।

फ्रांस: सभी के लिए कोविड-19 टेस्ट फ्री
फ्रांस में सभी नागरिकों के लिए कोरोनावायरस का टेस्ट फ्री कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ओलिवर वेरान ने इसकी जानकारी दी। यहां संक्रमण के 1 लाख 80 हजार 528 मामले सामने आए हैं और कुल 30 हजार 192 लोगों की जान गई है।

जापान: 839 नए मामले सामने आए
जापान में संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। यहां 24 घंटे में 839 नए मामले सामने आए हैं। राजधानी टोक्यो में 239 नए लोग संक्रमित मिले। देश में संक्रमितों की संख्या 30 हजार 701 हो गई है और 1009 लोगों की जान गई है।

राजधानी टोक्यो में नेशनल स्टेडियम के पास लोग टोक्यो ओलंपिक का विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कोरोना की वजह से यह न तो तो बेहतर है।

उज्बेकिस्तान: 15 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाया गया
उज्बेकिस्तान में 15 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। यह देश का तीसरा लॉकडाउन है। दूसरा लॉकडाउन 10 जुलाई से 1 अगस्त तक था। तीन करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले इस देश में कोरोना संक्रमण के 20 हजार 531 मामले सामने आ चुके हैं और 116 लोगों की मौत हो चुकी है।

चीन: एक दिन में 61 नए मामले आए

चीन में सोमवार को संक्रमण के 61 नए मामले आए। अप्रैल के बाद से पहली बार इतने ज्यादा मरीज एक दिन में मिले। चार संक्रमित विदेशी थ, इसमें दो संक्रमित मंगोलिया ऑटोनॉमस रीजन, एक फूजियान और एक शिचुआन प्रांत में मिला। यहां बाहर से आने वाले संक्रमित लोगों की संख्या 2049 हो गई है। चीन में संक्रमण के 83 हजार 891 मामले आ चुके हैं और 4634 लोगों की मौत हो चुकी है।

चीन के अन्हुई प्रांत में लगे जॉब फेयर में नौकरी ढूंढने पहुंचे युवा मास्क पहने नजर आए। महामारी के वजह से कई देशों में बेरोजगारी बढ़ गई है।- फाइल फोटो

ब्राजील: 24 हजार नए मामले
ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 24 हजार 578 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 555 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यहां कुल 24 लाख 19 हजार 901 लोग संक्रमित हैं और 87 हजार 52 की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ब्राजील में कोरोना से अब तक 16 लाख से ज्यादा मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।

ब्राजील के साओ पाउलो में राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। महामारी से निपटने के सरकार के तरीके से लोग बेहद नाराज हैं।

सऊदी अरब: 1968 नए मामले आए
सऊदी अरब में रविवार को संक्रमण के 1968 नए मामले आए, जिससे यहां कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख 66 हजार 941 हो गयी। यहां मरीजों के ठीक होने की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अब तक कुल 2 लाख 20 हजार 323 लोग ठीक हो चुके हैं। इस बीच 24 घंटे में 30 लोगों की मौत हुई। यहां मृतकों की संख्या 2733 हो गई है।

सऊदी अरब के जेद्दाह में किंग अब्दुलअजीज एयरपोर्ट पर मास्क लगाए लोग नजर आए। ये सभी मक्का की हज यात्रा के लिए निकले हैं।

पुर्तगाल: संक्रमण का आंकड़ा 50 हजार के पार
पुर्तगाल में कोरोना वायरस के 209 नए मामले सामने आने के साथ ही इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हजार 164 पहुंच गयी है। यहां मरने वालों की संख्या 1717 हो गई है। 24 घंटे में देशभर में 207 मरीज ठीक हुए। यहां अब तक 35 हजार 217 लोग ठीक हो चुके हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar Flood: More Than 11 Districts And !5 Lakhs People Are Affected - बिहार में बाढ़ : तालाब में बदले 11 जिले, हाईवे पर सोने को मजबूर लोग, किस जिले में क्या हालात, जानें सब कुछ 

Tue Jul 28 , 2020
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी। *Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200 ख़बर सुनें ख़बर सुनें साल नया, तस्वीर फिर से वही। बिहार एक बार फिर से जलमग्न हो गया है। साल दर साल बिहार में बहुत कुछ बदला, लेकिन नहीं बदली है तो […]

You May Like