नोएडा। उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नगर में पिता पुत्री के रिश्ते को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। एक शराबी पिता ने अपने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने शराबी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस उपायुक्त द्वितीय हरीश चंदर ने बताया कि गत 24 जुलाई को एक महिला ने फेज 2 थाना में आकर शिकायत दी थी कि उसका शराबी पति नशे में उसकी 13 वर्षीय पुत्री के साथ कई महीनों से दुष्कर्म करता रहा है। हरीश चंदर ने कहा कि महिला लोकलाज के कारण पहले शिकायत नहीं की थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद बुधवार को फेज 2 थाना अंतर्गत बस स्टैंड से आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है।