- Hindi News
- National
- Congress President Sonia Gandhi Hospitalized In Delhi, Doctor Said Her Condition Stable
6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी। -फाइल फोटो
- करीब छह महीने पहले भी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुवार शाम 7 बजे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डीएस राणा ने कहा कि उन्हें रुटीन टेस्ट के लिए भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत स्थिर है।
Congress President Sonia Gandhi (in file pic) admitted today at 7 pm to Sir Ganga Ram Hospital. She has been admitted for routine tests and investigations. Her condition is currently stable: Dr D.S. Rana, Chairman (Board of Management), Sir Ganga Ram Hospital, Delhi pic.twitter.com/uldUxfLCJV
— ANI (@ANI) July 30, 2020
बता दें कि करीब छह महीने पहले भी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पिछले साल तक सोनिया गांधी मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका जाती रही हैं। इस दौरान उनके बेटे राहुल गांधी या बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा साथ ही जाते हैं।
0