756 patients lost their lives in 24 hours; 260 people died in Maharashtra, death toll in Delhi crosses 4 thousand | 24 घंटे में 756 मरीजों ने जान गंवाई; महाराष्ट्र में 260 लोगों ने दम तोड़ा, दिल्ली में मरने वालों का आंकड़ा 4 हजार के पार

  • Hindi News
  • National
  • 756 Patients Lost Their Lives In 24 Hours; 260 People Died In Maharashtra, Death Toll In Delhi Crosses 4 Thousand

नई दिल्ली19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • तमिलनाडु में 98 और कर्नाटक में 84 संक्रमितों की मौत हुई
  • अब हर 10 लाख की आबादी में 28 मरीजों की मौत हो रही है

देश में संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या रविवार को 38 हजार के पार हो गई। अब तक 38 हजार 161 मरीजों की मौत हो चुकी है। 24 घंटे में 756 मरीजों की मौत हुई। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 260 लोगों ने दम तोड़ दिया। यहां अब तक 15,576 लोगों की मौत हुई है।

उधर, देश की राजधानी दिल्ली में 15 संक्रमितों की मौत हुई। यहां मरने वालों का आंकड़ा अब 4 हजार के पार हो गया। राज्य में 4,004 मरीजों की मौत हुई है। तमिलनाडु में 98 और कर्नाटक में 84 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

26 राज्यों में संक्रमितों ने जान गंवाई
रविवार को देश के 26 राज्यों में 756 संक्रमितों की मौत हो गई। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और दिल्ली के अलावा सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश में 67, उत्तर प्रदेश में 53, पश्चिम बंगाल में 49, गुजरात में 22, पंजाब में 18, राजस्थान में 12, ओडिशा में 11, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और बिहार में 10-10, जम्मू कश्मीर में 8, हरियाणा और गोवा में 5-5, असम और झारखंड में 4-4, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में 3-3, केरल, पुडुचेरी, मणिपुर और चंडीगढ़ में 1-1 मरीज की मौत हुई।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें
महाराष्ट्र 15,576
तमिलनाडु 4,132
दिल्ली 4,004
गुजरात 2,482
कर्नाटक 2,496
उत्तर प्रदेश 1,730
पश्चिम बंगाल 1,678
आंध्र प्रदेश 1,474
मध्यप्रदेश 886
राजस्थान 706
तेलंगाना 540
हरियाणा 433
पंजाब 423
जम्मू कश्मीर 396
बिहार 322
ओडिशा 236
उत्तराखंड 86
केरल 83
झारखंड 118
छत्तीसगढ़ 58
असम 105
हिमाचल प्रदेश 13
चंडीगढ़ 19
पुडुचेरी 52
मेघालय 05
लद्दाख 06
त्रिपुरा 21
गोवा 53
अरुणाचल प्रदेश 03
दादरा एंड नागर हवेली 02
नगालैंड 04
सिक्किम

01

अंडमान और निकोबार समूह 08
मणिपुर 07
कुल 38,161

नोट : ये आंकड़े कोविड-19 से लिए गए हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar Flood News In Hindi : Flood Situation Is Getting Worse In Bihar - बिहार में बिगड़े बाढ़ से हालात, 14 जिलों में 50 लाख से ज्यादा लोग बेहाल

Mon Aug 3 , 2020
बिहार में बाढ़ की स्थिति (फाइल) – फोटो : पीटीआई पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी। *Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200 ख़बर सुनें ख़बर सुनें बिहार में उफनती नदियों के पानी से नए क्षेत्रों के जलमग्न हो जाने से बाढ़ की स्थिति और […]

You May Like