- Hindi News
- International
- Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll
वॉशिंगटनएक घंटा पहले

फोटो न्यूयॉर्क के एक रेलवे स्टेशन की है। फ्लोरिडा से आया एक युवक स्टेशन पर क्वारैंटाइन फॉर्म को लेकर अधिकारियों से जानकारी लेता हुआ। देश में अब तक 1.62 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।
- दुनियाभर में अब तक 7.14 लाख मौतें हुईं, 1.22 करोड़ लोग ठीक हुए
- अमेरिका में अब तक 50 लाख संक्रमित, जबकि 1.62 लाख मौतें हुईं
दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 91 लाख 26 हजार 12 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 22 लाख 72 हजार 69 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। 7 लाख 14 हजार 17 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। नॉर्वे में फ्रांस, स्विट्जरलैंड समेत 5 देशों के यात्रियों को 10 दिन तक क्वारैंटाइन किया जाएगा। इन देशों में संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। इस वजह से सरकार ने यह फैसला लिया है।
उधर, अमेरिका के सबसे संक्रमित राज्य में शामिल फ्लोरिडा में 24 घंटे में 7650 नए मामले मिले हैं। यहां 5 लाख 10 हजार 389 मरीज मिल चुके हैं। वहीं, 7747 लोगों की जान जा चुकी है।
10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 50,00,333 | 1,62,101 | 25,52,161 |
ब्राजील | 28,73,304 | 97,692 | 20,20,637 |
भारत | 20,25,338 | 41,634 | 13,77,384 |
रूस | 8,71,894 | 14,606 | 6,76,357 |
साउथ अफ्रीका | 5,29,877 | 9,298 | 3,77,266 |
मैक्सिको | 4,56,100 | 49,698 | 3,04,708 |
पेरू | 4,47,624 | 20,228 | 3,06,430 |
चिली | 3,66,671 | 9,889 | 3,40,168 |
स्पेन | 3,54,530 | 28,500 | उपलब्ध नहीं |
कोलंबिया | 3,45,714 | 11,624 | 1,86,317 |
अपडेट्स
- जर्मनी में मई के बाद पहली बार एक हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। यहां 24 घंटे में 1045 नए केस मिले हैं। देश में अब एक्टिव केस 8700 हो गए हैं।
- मैक्सिको में 24 घंटे में 6139 नए मामले मिले हैं, जबकि 829 लोगों की जान गई है। देश में मरने वालों की संख्या 49,698 हो गई है। वहीं, संक्रमितों की संख्या 4.56 लाख हो चुकी है।
ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न में ज्यादातर दुकानें 6 हफ्ते के लिए बंद
ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न शहर में ज्यादातर दुकानों को 6 हफ्ते के लिए बंद करने का आदेश दिया है। यहां पर गुरुवार से चौथे स्टेज की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा- ऐसा करना मुश्किल लेकिन जरूरी था। यहां विक्टोरिया राज्य में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं। मंगलवार को इस राज्य ने दूसरे पड़ोसी राज्यों के साथ अपनी बॉर्डर सील कर दी थी।
कोलंबिया: पूर्व राष्ट्रपति यूरीब संक्रमित
कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति एलवैरो यूरीब संक्रमित मिले हैं। उन्हें मंगलवार को सबूतों से छेड़छाड़ करने के एक मामले में हाउस अरेस्ट किया गया था। उनकी डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी के प्रवक्ता गैब्रियल वेलास्को ने बुधवार को कहा- यूरीब की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, उनका स्वास्थ्य ठीक है। उनमें कोई ज्यादा लक्षण नजर नहीं आ रहे। न ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति एलवैरो यूरीब संक्रमित मिले हैं। उनकी डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।
जर्मनी: एंट्वर्प राज्य क्वारैंटाइन लिस्ट में शामिल
जर्मनी ने एंट्वर्प राज्य को क्वारैंटाइन लिस्ट में शामिल किया है। इस राज्य में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। अब यहां आने वालों को अपनी निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन में भेज दिया जाएगा। यहां अब तक 2 लाख 14 हजार 404 मामले सामने आए हैं और 9 हजार 245 लोगों की मौत हुई है। 1 लाख 94 हजार 700 लोग ठीक भी हुए हैं।

जर्मनी के डसेलडोर्फ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टेस्टिंग का इंतजार करते बच्चे। यहां एयर ट्रेवल से पहले टेस्टिंग जरूरी है।
इटली: रायन एयर को बैन करने की चेतावनी
इटली सरकार ने रायन एयर एयरलाइंस को बैन करने की चेतावनी दी है। देश की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कहा है कि एयरलाइंस ने सुरक्षा नियमों को तोड़ा है। ऐसे में देश में इसकी सेवाएं रोकी जा सकती हैं। यह एयरलाइंस देश में किफायती सेवाएं देने के लिए जानी जाती है। देश में सभी एयरलाइंस के लिए सरकार ने मई में नए नियम जारी किए थे। एयर ट्रैवल करने वाले सभी लोगों की जांच जरूरी की थी।

इटली की राजधानी रोम में बुधवार को मास्क लगाकर ग्राहकों का इंतजार करते एक रेस्टोरेंट के कर्मचारी।
ब्राजील: मौतों का आंकड़ा 97 हजार के पार
ब्राजील में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 57 हजार 152 नए मामले मिलने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 28 लाख 59 हजार 73 हो गई है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में हुई 1437 मौतों के बाद मृतकों का आंकड़ा 97 हजार 256 हो गया है। ब्राजील संक्रमण के मामले में अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर है। यहां के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और उनकी कैबिनेट के 8 मंत्री भी संक्रमित हो चुके हैं।
स्पेन: लॉकडाउन के बाद सबसे ज्यादा मामले
स्पेन में बुधवार को 1772 नए मामले सामने आए। यह देश में लॉकडाउन हटाए जाने के बाद सबसे ज्यादा मामले हैं। यहां जून में लॉकडाउन हटाया गया था। इसके बाद से संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा। फिलहाल देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28 हजार 499 हो गई है।