Coronavirus Outbreak | Coronavirus Outbreak Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19. | मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति संक्रमित, मैक्सिको में महामारी फैलने के बाद से 1300 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत; दुनिया में अब तक 2.40 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus Outbreak | Coronavirus Outbreak Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19.

वॉशिंगटन35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मैक्सिको की राजधानी न्यू मैक्सिको सिटी के एक कब्रिस्तान में कब्र तैयार करते कर्मचारी। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख के पार हो गया है।

  • दुनिया में 8 लाख से ज्यादा मौतें, 1.65 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में 59 लाख से ज्यादा संक्रमित, 1.82 लाख मौतें

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 38 लाख 50 हजार 333 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 65 लाख 99 हजार 377 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 23 हजार 278 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम संक्रमित मिले हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मौमून 30 साल तक मालदीव के राष्ट्रपति रह चुके हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस हफ्ते राजधानी माले में संक्रमण फैलने को लेकर आगाह किया था। माले में अगस्त से लेकर अब तक 100 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में अब तक 7 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 28 लोगों की मौत हुई है

मैक्सिको के उप स्वास्थ्य मंत्री ह्यूगो लोपेज ने बुधवार को बताया कि देश में महामारी फैलने के बाद से 1300 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में देश में 4916 मामले सामने आए हैं और 650 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 68 हजार 621 हो गया है। अब तक यहां 61 हजार से ज्यादा लोगों की मौतें हुई हैं।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 59,55,728 1,82,404 32,54,282
ब्राजील 36,74,176 1,16,666 28,48,395
भारत 32,31,754 59,612 24,67,252
रूस 9,66,189 16,568 7,79,747
साउथ अफ्रीका 6,13,017 13,308 5,20,381
पेरू 6,00,438 27,813 4,07,301
मैक्सिको 5,68,621 61,450 3,93,101
कोलंबिया 5,62,128 17,889 3,95,470
स्पेन 4,23,224 28,924 उपलब्ध नहीं
चिली 4,00,985 10,958 3,74,463

अमेरिका: 24 राज्यों के कॉलेजों में संक्रमित मिले

अमेरिका में स्कूल और कॉलेज खोले जाने के बाद से अब तक देश के 24 राज्यों के कॉलेजों में संक्रमण के मामले मिले हैं। संक्रमित होने वालों में 3300 स्टूडेंट और स्टाफ शामिल हैं। मिसीसिपी राज्य में करीब 4 हजार स्टूडेंट्स और 600 टीचर्स को क्वारैंटाइन किया गया है। यहां पर सिर्फ 17 से 21 अगस्त के बीच ही स्कूलों में पढ़ाने वाले 144 शिक्षक और 292 स्टूडेंट्स संक्रमित मिले हैं। राज्य के हेल्थ ऑफिसर डॉ थॉमस ई डॉब्स ने बताया कि 31 स्कूलों से संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और यहां काम करने वाले स्टाफ को क्वारैंटाइन किया गया है।

अमेरिका में कैलिफोर्निया के टेस्टिंग सेंटर पर मंगलवार को अपने काम में जुटी मेडिकल टीम। देश के कई राज्यों में स्कूलों और कॉलेजों में टेस्टिंग बढ़ा दी गई है।

अमेरिका में कैलिफोर्निया के टेस्टिंग सेंटर पर मंगलवार को अपने काम में जुटी मेडिकल टीम। देश के कई राज्यों में स्कूलों और कॉलेजों में टेस्टिंग बढ़ा दी गई है।

ब्राजील: राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे संक्रमित
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे और सांसद फ्लैवियो बोल्सोनारो संक्रमित मिले हैं। उनके प्रेस ऑफिसर ने मंगलवार को बताया कि फिलहाल उनमें कोई लक्षण नजर नही आ रहे और वे अपने घर से ही काम करेंगे। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 47 हजार 134 मामले सामने आए हैं और 1271 मौतें हुई हैं। इसी के साथ देश में संक्रमितों का आंकड़ा 36 लाख 69 हजार 995 हो गया है। यहां अब तक 1 लाख 16 हजार 580 लोगों की जान गई है।

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे फ्लैवियो बोल्सोनारो संक्रमित मिले हैं। फ्लैवियो सांसद हैं और कुछ दिन घर से ही काम करेंगे।

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे फ्लैवियो बोल्सोनारो संक्रमित मिले हैं। फ्लैवियो सांसद हैं और कुछ दिन घर से ही काम करेंगे।

अर्जेंटीना: लगातार दूसरे दिन 8 हजार से ज्यादा मामले
अर्जेंटीना में मंगलवार को 8771 मामले सामने आए। यह अब तक देश में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। इससे पहले सोमवार को यहां 8713 पॉजिटिव केस मिले थे। बीते 24 घंटे में यहां 197 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 3 लाख 59 हजार 638 हो गया है। अब तक यहां 7563 लोगों की जान गई है।

अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनर्स आयर्स के अस्पताल में एक मरीज का इलाज करते डॉक्टर। देश में संक्रमितों की संख्या 3 लाख से ज्यादा हो गई है।

अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनर्स आयर्स के अस्पताल में एक मरीज का इलाज करते डॉक्टर। देश में संक्रमितों की संख्या 3 लाख से ज्यादा हो गई है।

इराक: संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख के पार
इरान में बीते 24 घंटे में 3962 मामले सामने आए हैं और 77 मौतें हुईं हैं। देश में अब संक्रमितों की संख्या 2 लाख 11 हजार 947 हो गई है। 6596 लोगों की जान गई है। इराक के स्वास्थ्य मंत्री हसन अल तमिमि ने कहा है कि इरान वैक्सीन तैयार करने वाले किसी भी देश के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है। देश में 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाने में प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए टीका खरीदने के लिए भी तैयार है।

इराक के बगदाद शहर में मंगलवार को एक मस्जिक को सैनिटाइज करता कर्मचारी।

इराक के बगदाद शहर में मंगलवार को एक मस्जिक को सैनिटाइज करता कर्मचारी।

ब्रिटेन: इंग्लैंड के स्कूलों में मास्क जरूरी नहीं
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन मंगलवार को इंग्लैंड के स्कूल में बच्चों के लिए मास्क जरूरी करने के फैसले से पलट गए। उन्होंने मंगलवार को स्कूलों के खुलने से ठीक पहले इसका ऐलान किया। इससे पहले बीते हफ्ते उन्होंने कहा कि क्लासरूम में बच्चों के लिए मास्क लगाना जरूरी होगा। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील भी की थी। ब्रिटेन में अब तक 3 लाख 27 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 41 हजार से ज्यादा मौतें हुईं हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar Coronavirus Covid-19 Norms Violation Updates; RS 68.7 Lakh Crore Fine Collected From Public For Not Wearing Masks | मास्क नहीं पहनने वालों पर सख्ती, इस माह 1.21 लाख लोगों से वसूला गया 60.7 लाख रुपए जुर्माना

Wed Aug 26 , 2020
Hindi News Local Bihar Bihar Coronavirus Covid 19 Norms Violation Updates; RS 68.7 Lakh Crore Fine Collected From Public For Not Wearing Masks पटना15 मिनट पहले कॉपी लिंक सार्वजनिक स्थानों पर मास्क के इस्तेमाल का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। मीठापुर बस स्टैंड पर छापेमारी कर बिना मास्क […]

You May Like