Former India head coach Greg Chappell Called MS Dhoni one of the most influential leaders of world cricket in the last 50 years | पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल ने कहा- धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान, 50 साल के क्रिकेट इतिहास में वे सबसे प्रेरणादायक लीडर

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Former India Head Coach Greg Chappell Called MS Dhoni One Of The Most Influential Leaders Of World Cricket In The Last 50 Years

एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्रेग चैपल(बाएं) 2005 से 2007 तक टीम इंडिया के हेड कोच रहे थे। उसी दौर मेंं महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया में आए थे। -फाइल

  • ग्रेग चैपल ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी के मामले में इंग्लैंड के माइकल ब्रियरली, इयान चैपल और क्लाइव लॉयड के बराबर हैं
  • उन्होंने कहा कि धोनी की सबसे बड़ी ताकत उनका आत्मविश्वास और खेल की समझ थी

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच ग्रेग चैपल ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की। चैपल ने कहा कि धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। 50 साल के क्रिकेट इतिहास में वे सबसे प्रेरणादायक लीडर हैं। उन्होंने न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में यह बातें कहीं।

चैपल ने कहा कि धोनी कप्तानी के मामले में इंग्लैंड के माइकल ब्रियरली, ऑस्ट्रेलिया के इयान चैपल, मार्क टेलर और वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड के बराबर हैं। 2005 से 2007 तक टीम इंडिया के हेड कोच रहे चैपल ने बताया कि वो धोनी के सामने कई चुनौतियां रखते थे और वे हर बार इस पर खरे उतरे थे।

मुझे धोनी का मजाकिया अंदाज पसंद था: चैपल

चैपल ने आगे कहा कि उन्हें धोनी के खेल के अलावा उनका मजाकिया अंदाज भी पसंद था। उन्होंने कहा कि धोनी के साथ बतौर खिलाड़ी और इंसान दोनों ही तरह से मेरा अनुभव अच्छा रहा। उनके साथ काम करना आसान था, क्योंकि वे खुले दिमाग वाले व्यक्ति है। धोनी के साथ झूठी विनम्रता दिखाने की जरूरत नहीं होती थी। अगर उन्हें लगता था कि वे कुछ कर सकते हैं, तो वे पूरे आत्मविश्वास से यह बात कहते थे।

‘धोनी की सबसे बड़ी खूबी उनका खुद पर यकीन था’

पूर्व भारतीय कोच ने कहा कि धोनी की सबसे बड़ी खूबी उनका खुद पर यकीन था। वह अपने आत्मविश्वास और बेबाकी की वजह से बाकी खिलाड़ियों से अलग थे। वह राजनीति में यकीन नहीं रखते थे और सीधे बात करना पसंद करते थे।

धोनी ने 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया

धोनी ने बीते 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरेंट का ऐलान किया था। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी भी जीती थी।

इसके अलावा टीम टेस्ट में नंबर-1 भी बनी थी। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से को संन्यास ले लिया है, लेकिन वे अभी आईपीएल खेलेंगे। 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाले आईपीएल में वे चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे। उनके कप्तान रहते टीम ने लगातार दो साल 2010 और 2011 में आईपीएल का खिताब जीता था

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Xiaomi's Mi TV Range Could See Price Hikes Soon, as Display Panel Costs Rise | शाओमी के टीवी अगस्त के बाद हो सकते हैं महंगे, 3000 रुपए से भी ज्यादा बढ़ सकती है कीमत; टिप्सटर ने बताई इसकी वजह

Fri Aug 28 , 2020
Hindi News Tech auto Xiaomi’s Mi TV Range Could See Price Hikes Soon, As Display Panel Costs Rise नई दिल्ली9 मिनट पहले कॉपी लिंक मार्केट रिसर्च फर्म ट्रेंडफोर्स ने भी कीमतें बढ़ने की बात कही है भारतीय बाजार में अभी शाओमी के टीवी की कीमत 12,999 रुपए से शुरू है […]

You May Like