Coronavirus Outbreak | Coronavirus Outbreak Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19. | अमेरिका में 19 सितंबर तक मरने वालों की संख्या दो लाख हो सकती है, न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न खुद का मास्क बना रहीं; दुनिया में 2.47 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus Outbreak | Coronavirus Outbreak Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19.

वॉशिंगटन23 मिनट पहले

वॉशिंगटन डीसी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन की अंतिम रात प्रदर्शनकारियों ने कोरोनावायरस को लेकर ट्रम्प प्रशासन की नीतियों का विरोध किया।

  • दुनिया में 8 लाख से ज्यादा मौतें, 1.72 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में 60 लाख से ज्यादा संक्रमित, 1.85 लाख मौतें

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 47 लाख 89 हजार 603 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 72 लाख 1 हजार 592 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 38 हजार 468 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सीडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 19 सितंबर तक मरने वालों की संख्या दो लाख हो सकती है। 19 सितंबर को खत्म होने वाले हफ्ते में 4 हजार से 8 हजार 300 तक लोगों की जान जाने की आशंका है।

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने शुक्रवार को कहा कि वह कोरोना के प्रसार को रोकने में मदद के लिए खुद का मास्क बना रही हैं। अगले हफ्ते से देशभर में इसे अनिवार्य कर दिया जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामले के चलते न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में लॉकडाउन लगाया गया है। देश में अब तक 1714 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 22 लोगों की मौत हुई है।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 60,67,600 1,85,272 33,49,080
ब्राजील 37,72,945 1,18,988 29,47,250
भारत 34,59,295 62,691 26,44,787
रूस 9,80,405 16,914 7,98,466
पेरू 6,21,997 28,277 4,29,662
साउथ अफ्रीका 6,18,286 13,628 5,31,338
कोलंबिया 5,82,022 18,468 4,17,793
मैक्सिको 5,79,914 62,594 4,00,479
स्पेन 4,55,621 29,011 उपलब्ध नहीं
चिली 4,05,972 11,132 3,79,452

जर्मनी: सख्त पाबंदियां लगाई जाएंगी

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने देश में बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार को नए नियमों का ऐलान किया। उन्होंने कहा- देश में मास्क पहनने से जुड़ी पाबंदियां सख्ती से लागू कराई जाएंगी। 2021 तक बड़े पैमाने पर त्योहार मनाने, कंसर्ट करने या खेल के आयोजनों पर भी रोक रहेगी।

हालांकि, जिन इलाकों में मामले कम हैं, वहां कुछ नियमों में राहत दी जा सकती है। देश में 24 घंटे में 1571 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ यहां संक्रमितों की संख्या 64 हजार के पार हो गई है। अब तक 1226 लोगों की जान गई है।

फ्रांस: 16 नए इलाके रेड जोन घोषित

फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्ते ने गुरुवार को देश के 16 नए इलाकों को रेड जोन घोषित कर दिया। इसके साथ ही देश में 21 रेड जोन हो गए हैं। उन्होंने कहा कि देश में दोबारा संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। कुछ हफ्तों से देश में हर एक लाख लोगों पर 39 लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं। यह पिछले महीने के मुकाबले चार गुना ज्यादा है। देश में सितंबर से स्कूल खोलने की इजाजत दी जाएगी। स्कूल खोलने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं। 6 साल से ज्यादा के सभी बच्चों के लिए मास्क पहनना जरूरी होगा।

पोलैंड: 46 देशों की फ्लाइट्स बैन होगी
पोलैंड सरकार ने 2 सितंबर से 46 देशों से आने वाली फ्लाइट्स को बैन करने का फैसला किया है। इसके नियमों का मसौदा तैयार कर लिया गया है। इस बीच देश के स्वास्थ्य मंत्री एडम नीड नीडजिलेस्की ने कहा कि यात्रा के दौरान पाबंदियों में कुछ राहत देने पर भी विचार किया जा रहा है। अब दूसरे देशों से लौटने वाले संदिग्ध संक्रमितों को 14 दिनों के बदले 10 क्वारैंटाइन में रखने की योजना है। देश में अब तक 64 हजार 689 संक्रमित मिले हैं और 2010 मौतें हुई हैं।

पोलैंड के सोपोट बीच पर गुरुवार को अपने बच्चे के साथ टहलती एक महिला। देश ने कई टूरिस्ट प्लेसेस खोल दिए हैं।

पोलैंड के सोपोट बीच पर गुरुवार को अपने बच्चे के साथ टहलती एक महिला। देश ने कई टूरिस्ट प्लेसेस खोल दिए हैं।

ब्रिटेन: जून के बाद सबसे ज्यादा मामले
ब्रिटेन में बीते 24 घंटे में 1522 मामले सामने आए। यह 12 जून के बाद देश में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। बीते 24 घंटे में 12 लोगों की जान भी गई है। इसके साथ देश में संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 30 हजार 368 हो गया है। यहां अब क 41 हजार 477 लोगों की जान गई है। सरकार ने चेक गणराज्य, जमैका और स्विट्जरलैंड को ग्रीन कंट्री की लिस्ट से हटा लिया है। अब इन तीन देशों से ब्रिटेन पहुंचने वालों के लिए 14 दिन तक क्वारैंटाइन में रहना जरूरी होगा।

ब्रिटेन के ब्रिस्टल स्थित एक टेस्टिंग कैंप में स्वैब सैंपल ले जाते मेडिकल स्टाफ। देश में 3 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं।

ब्रिटेन के ब्रिस्टल स्थित एक टेस्टिंग कैंप में स्वैब सैंपल ले जाते मेडिकल स्टाफ। देश में 3 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं।

ब्राजील: संक्रमितों का आंकड़ा 37 लाख के पार

ब्राजील में बीते 24 घंटे में 44 हजार 235 नए मामले सामने आए और 984 मौतें हुई। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 37 लाख 64 हजार 393 हो गया है। अब तक देश में 1 लाख 18 हजार 649 मौतें हुई हैं। देश ने तीन हफ्ते पहले मामले कम होने के बाद कई पाबंदियों में राहत दी थी। हालांकि, इसके बाद नए मामलों में तेजी देखी जा रही है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) की टीम भी देश को संक्रमण कम करने में मदद कर रही है। यहां बीते शनिवार को डब्ल्यूएचओ की टीम पहुंची थी।

ब्राजील के बेलो होरिजोंटे शहर के एक बाजार में गुरुवार को डिसइनफेक्टेंट का छिड़काव करते सेना के जवान।

ब्राजील के बेलो होरिजोंटे शहर के एक बाजार में गुरुवार को डिसइनफेक्टेंट का छिड़काव करते सेना के जवान।

ऑस्ट्रेलिया: विक्टोरिया में 24 घंटे में 113 मामले
ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित विक्टोरिया राज्य में बीते 24 घंटे में 113 नए मामले सामने आए और 12 मौतें हुईं। यह पिछले कुछ हफ्तों में यहां सामने आए सबसे कम मामले हैं। विक्टोरिया में तीन हफ्ते पहले एक दिन में 700 मामले मिले थे। इसके बाद से इसे काबू करने की कोशिश शुरू की गई थी। कुछ पड़ोसी राज्यों से सटे इसके बॉर्डर सील कर दिए गए थे। देश में अब तक 25 हजार 322 लोग संक्रमित मिले हैं और 584 मौतें हुई हैं।

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में बुधवार काे एक अस्पताल के बाहर खड़े स्वास्थ्यकर्मी।

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में बुधवार काे एक अस्पताल के बाहर खड़े स्वास्थ्यकर्मी।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Jp Nadda Calls Bjp Mps Of The State And Senior Party Leaders To Hold A Meeting Tomorrow  - बिहार चुनाव: भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने शनिवार को बुलाई राज्य के सभी सांसदों की बैठक

Sat Aug 29 , 2020
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल फोटो) – फोटो : PTI पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी। *Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200 ख़बर सुनें ख़बर सुनें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को राज्य […]

You May Like