- Hindi News
- Sports
- Cricket
- England ENG Vs Pakistan PAK 2nd Test ENG Vs PAK Southampton Second Test 4th Day Live Cricket Ccore Update
14 दिन पहले
- कॉपी लिंक

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने इंग्लैंड को पहला झटका दिया। उन्होंने रोरी बर्न्स को असद शफीक के हाथों कैच आउट कराया।
- पाकिस्तान के रिजवान ने 72, आबिद अली ने 60 और बाबर आजम ने 47 रन बनाए, ब्रॉड ने 3 विकेट लिए
- बारिश के कारण पहले दिन 45.4, अगले दिन 40.2 और तीसरे दिन 10.2 ओवर का ही खेल हो सका
- मौजूदा 3 टेस्ट की सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे, पहले मैच में पाकिस्तान को 3 विकेट से हराया
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का दूसरा मैच का ड्रॉ होना लगभग तय है। साउथैंप्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के चार दिन में सिर्फ 96.2 ओवर का ही खेल हो सका है। चौथा दिन खत्म होने तक पहली पारी में पाकिस्तान ने 236 रन बनाए हैं। जबकि इंग्लैंड ने 7 रन पर पहला विकेट भी गंवा दिया है। डॉम सिबली 2 और जैक क्राउली 5 रन बनाकर नाबाद हैं।
इंग्लैंड की पहली पारी में ओपरन रोरी बर्न्स बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें शाहीन अफरीदी ने असद शफीक के हाथों कैच आउट किया। चौथे दिन पाकिस्तान ने 223/9 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया था। इसके बाद मोहम्मद रिजवान 12 रन खाते में जोड़कर 72 के स्कोर पर आउट हो गए। पाकिस्तान का यह आखिरी विकेट स्टुअर्ट ब्रॉड ने लिया। उन्होंने रिजवान को जैक क्राउली के हाथों कैच आउट कराया था।
रिजवान ने करियर की दूसरी फिफ्टी लगाई
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही पाकिस्तान के लिए विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने 72, आबिद अली ने 60 और बाबर आजम ने 47 रन की पारी खेली है। रिजवान की यह टेस्ट करियर की दूसरी फिफ्टी है। वहीं, इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने 4 और जेम्स एंडरसन ने 3 विकेट लिए।
बारिश के कारण तीसरे दिन खेल नहीं हुआ था
बारिश से बाधित मैच के पहले दिन 45.4 ओवर का खेल हो सका, जिसमें पाकिस्तान ने 5 विकेट गंवाकर 126 रन बनाए थे। वहीं दूसरे दिन 40.2 ओवर का खेल हो सका। इस दिन टीम ने 9 विकेट पर 223 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल नहीं हो सका था। चौथे दिन पाकिस्तान ने 5.2 ओवर में 13 रन बनाए और अपना आखिरी विकेट भी गंवाया।
11 साल बाद टीम में लौटे फवाद शून्य पर आउट
इस दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम में एक बदलाव किया गया। शादाब खान की जगह फवाद आलम को मौका मिला। फवाद 11 साल बाद टेस्ट खेल रहे हैं। इस मैच की पहली पारी में वे बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। क्रिस वोक्स ने फवाद को एलबीडब्ल्यू किया। वहीं, इंग्लैंड टीम में दो बदलाव किए गए हैं। बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर की जगह जैक क्राउली और सैम करन को मौका मिला है। स्टोक्स पारिवारिक कारणों से सीरीज से ही बाहर हो गए हैं।
फवाद को 88 टेस्ट के बाद मौका, यह रिकॉर्ड दर्ज कराने वाले दूसरे पाकिस्तानी
क्रिकेटर | कब से कब तक | कितने टेस्ट का अंतर |
यूनिस अहमद | 1969 से 1987 | 104 |
फवाद आलम | 2009 से 2020 | 88 |
शाहीद नजीर | 1999 से 2006 | 65 |
मंजूर इलाही | 1987 से 1995 | 54 |
इंग्लैंड के पास 10 साल बाद सीरीज जीतने का मौका
पहले मैच में हारते-हारते जीतने वाली इंग्लैंड के पास अब सीरीज जीतने का मौका है। इंग्लिश टीम यदि दूसरा मैच भी जीतती है, तो वह 10 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज जीतेगी। फिलहाल, इंग्लैंड इस सीरीज में 1-0 से आगे है।
स्कोरकार्ड: पाकिस्तान पहली पारी
खिलाड़ी | रन | बॉल | 4s | 6s |
शान मसूद एलबीडब्ल्यू बो. एंडरसन | 1 | 5 | 0 | 0 |
आबिद अली कै. बर्न्स बो. करन | 60 | 111 | 7 | 0 |
अजहर अली कै. बर्न्स बो. एंडरसन | 20 | 85 | 1 | 0 |
बाबर आजम कै. बटलर बो. ब्रॉड |
47 | 127 | 3 | 0 |
असद शफीक कै. सिबली बो. ब्रॉड | 5 | 13 | 1 | 0 |
फवाद आलम एलबीडब्ल्यू बो. वोक्स | 0 | 4 | 0 | 0 |
मोहम्मद रिजवान कै. क्राउली बो. ब्रॉड | 72 | 139 | 7 | 0 |
यासिर शाह कै. बटलर बो. एंडरसन | 5 | 16 | 1 | 0 |
शाहीन अफरीदी रनआउट (सिबली) | 0 | 19 | 0 | 0 |
मोहम्मद अब्बास एलबीडब्ल्यू बो. ब्रॉड | 2 | 20 | 0 | 0 |
नसीम शाह नाबाद | 1 | 10 | 0 | 0 |
रन: 236 ऑलआउट, ओवर: 91.2, एक्स्ट्रा: 23
विकेट पतन: 6/1, 78/2, 102/3, 117/4, 120/5, 158/6, 171/7, 176/8, 215/9, 236/10.
गेंदबाजी: जेम्स एंडरसन: 27-5-60-3, स्टुअर्ट ब्रॉड: 27.2-9-56-4, सैम करन: 18-3-44-1, क्रिस वोक्स: 19-3-55-1.
स्कोरकार्ड: इंग्लैंड पहली पारी
खिलाड़ी | रन | बॉल | 4s | 6s |
रोरी बर्न्स कै. असद बो. शाहीन | 0 | 4 | 0 | 0 |
डॉम सिबली नाबाद | 2 | 12 | 0 | 0 |
जैक क्राउली नाबाद | 5 | 14 | 0 | 0 |
रन: 7/1, ओवर: 5, एक्स्ट्रा: 0
विकेट पतन: 0/1.
गेंदबाजी: शाहीन अफरीदी: 3-1-5-1, मोहम्मद अब्बास: 2-1-2-0.
0