Coronavirus Novel Corona Covid 19 | Coronavirus Outbreak Today 5 September Newsupdates World Cases Novel Corona Covid 19. | डब्ल्यूएचओ ने कहा- 2021 के बीच तक सभी देशों में पहुंच सकेगी वैक्सीन, इस साल के अंत तक फेज-3 का ट्रायल पूरा होना मुश्किल; दुनिया में 2.67 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus Novel Corona Covid 19 | Coronavirus Outbreak Today 5 September Newsupdates World Cases Novel Corona Covid 19.

वॉशिंगटन25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्पेन में एक बार फिर से स्कूल खुलने वाले हैं। यहां रोंडा में एक टीचर का सैंपल लेते हेल्थ वर्कर।

  • दुनिया में 8.78 लाख लोगों की मौत हुई, अब तक 1.88 करोड़ ठीक हुए
  • अमेरिका में 63 लाख से ज्यादा संक्रमित, अब तक 1.92 लाख की जान गई

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 67 लाख 75 हजार 48 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 88 लाख 84 हजार 512 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 78 हजार 150 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि 2021 के मध्य तक ही कोरोना वैक्सीन को दुनियाभर में पहुंचाया जा सकता है। डब्ल्यूएचओ की चीफ साइंटिस्ट डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने शुक्रवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 2021 की दूसरी या तीसरी तिमाही तक दुनियाभर के देशों में वैक्सीन पहुंच सकती है। यह टाइमलाइन इस आधार पर तय की गई है कि दुनियाभर में जिन वैक्सीन का फेज-3 का ट्रायल चल रहा है वह इस साल के अंत तक पूरा होता नहीं दिख रहा। ट्रायल पूरा होने के बाद ही वैक्सीन का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा सकेगा।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 63,89,055 1,92,111 36,34,850
ब्राजील 40,91,801 1,25,584 32,78,243
भारत 40,20,239 69,635 31,04,512
रूस 10,15,105 17,649 8,32,747
पेरू 6,70,145 29,405 4,89,886
कोलंबिया 6,50,062 20,888 4,98,221
साउथ अफ्रीका 6,35,078 14,678 5,57,818
मैक्सिको 6,16,894 66,329 4,30,287
स्पेन 5,17,133 29,418 उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना 4,61,882 9,623 3,31,621

अमेरिका: फेज-3 के ट्रायल में पर्याप्त माइनॉरिटी शामिल नहीं
अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ एंथनी फॉसी ने कहा है कि वैक्सीनों के फेज-3 के ट्रायल में पर्याप्त रूप से माइनॉरिटी नहीं शामिल हैं। फॉसी ने कहा कि मॉडर्ना और फाइजर को ट्रायल में 37% लैटिनो और 27% अश्वेत शामिल करने चाहिए। मौजूदा समय में मॉडर्ना के ट्रायल में 16% लैटिनो और 27% अश्वेत शामिल हैं। इसी तरह फाइजर के ट्रायल में 11% लैटिनो और 8% अश्वेत हैं। फॉसी ने कहा कि ट्रायल में ज्यादा लैटिनो और अश्वेतों को शामिल करने से वैक्सीन का बेहतर रिजल्ट देखा जा सकता है।

ब्राजील: 51 हजार से ज्यादा नए मामले
ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि यहां 24 घंटे में 51 हजार 194 मामले आए हैं और 907 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 1.25 लाख से ज्यादा की जान जा चुकी है। संक्रमण के मामले में ब्राजील दुनिया में दूसरे नंबर पर है।

ब्राजील के ब्रासीलिया में पिछले बुधवार को एक समारोह के दौरान राष्ट्रपति जॉयर बोल्सोनारो मास्क के साथ कुछ इस तरह जद्दोजहद करते नजर आए।

ब्राजील के ब्रासीलिया में पिछले बुधवार को एक समारोह के दौरान राष्ट्रपति जॉयर बोल्सोनारो मास्क के साथ कुछ इस तरह जद्दोजहद करते नजर आए।

मैक्सिको: 24 घंटे में 522 की जान गई
मैक्सिको में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 6196 नए मामले सामने आए हैं और 522 लोगों की जान गई है। देश में कुल 6 लाख 23 हजार 90 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 66 हजार 851 लोगों की मौत हुई है। सरकार का मानना है कि संक्रमित लोगों की वास्तविक संख्या अभी तक सामने आए मामलों से बहुत ज्यादा है।

मैक्सिको में म्यूजियम फिर से खोल दिए गए हैं। यहां मेक्सिको सिटी के डिएगो रिवेरा म्यूरल म्यूजियम में एक विजिटर को सैनिटाइज करता कर्मचारी।

मैक्सिको में म्यूजियम फिर से खोल दिए गए हैं। यहां मेक्सिको सिटी के डिएगो रिवेरा म्यूरल म्यूजियम में एक विजिटर को सैनिटाइज करता कर्मचारी।

न्यूजीलैंड: कुक आईलैंड के पूर्व पीएम की मौत
दक्षिण प्रशान्त महासागर के देश कुक आईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ विलियम्स की कोरोनावायरस से मौत हो गई है। वह इस समय न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में थे और एक डॉक्टर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने उनकी मौत की जानकारी दी। न्यूजीलैंड में अब तक 1767 मामले आ चुके हैं और 24 लोगों की जान गई है।

कुक आईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ विलियम्स न्यूजीलैंड के कुक आईलैंड में जीपी (जनरल प्रैक्टिशनर) के रूप में काम कर रहे थे।- फाइल फोटो

कुक आईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ विलियम्स न्यूजीलैंड के कुक आईलैंड में जीपी (जनरल प्रैक्टिशनर) के रूप में काम कर रहे थे।- फाइल फोटो

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar: Election committee announced by BJP, Nityananda becomes Steering Committee chief, Patna News in Hindi

Sat Sep 5 , 2020
1 of 1 khaskhabar.com : शनिवार, 05 सितम्बर 2020 5:01 PM पटना। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने अभी तक तिथियों की घोषणा भले ही नहीं की है, लेकिन राजनीतिक दल अपनी तैयारिययों को लेकर पूरा जोर लगाए हुए है। इसी कड़ी में […]