- Hindi News
- Sports
- Ayodhya Bhoomi Pujan Mohammad Kaif On Ram Mandir Shikhar Dhawan Sakshi Malik Bajrang Punia News Updates
एक महीने पहले
- कॉपी लिंक

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ और रेसलर साक्षी मलिक समेत कई खेल दिग्गजों ने अयोध्या भूमि पूजन को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखी
- रेसलर साक्षी मलिक ने कहा- राम हमारे अस्तित्व, आराध्य और हमारे प्राण हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में 12 बजकर 44 मिनट 8 सेकंड पर शुभ मुहूर्त में राम मंदिर की नींव रखी। अयोध्या भूमि पूजन के इस मौके पर वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ, शिखर धवन और बजरंग पुनिया समेत कई खेल दिग्गजों ने देशवासियों को बधाई दी।
कैफ ने लिखा- गंगा-जमुना संस्कृति वाले इलाहाबाद जैसे शहर में मुझे रामलीला देखना काफी पसंद रहा है। राम ने सभी में भगवान को ही देखा है। हमें भी उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। प्यार और एकता के रास्ते में नफरत के एजेंटों को नहीं आने देना चाहिए।
Growing up in Allahabad,a city with Ganga-Jamuna culture,I loved watching Ramlila-a tale of compassion,co-exsistence,honour and dignity.Lord Ram saw goodness in everyone and our conduct should reflect his legacy.Don’t allow the agents of hate to come in the way of love and unity.
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) August 5, 2020
श्रीराम, जयराम, जय-जय राम।
राम हमारे अस्तित्व हैं। राम हमारे आराध्य हैं। राम हमारे प्राण हैं।
श्रीराम का नाम जपने से दु:खों का अंत और कामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।आज की हर घड़ी मंगलदायी है। सम्पूर्ण जगत राममय हो गया है।
प्रभु श्रीराम सबका मंगल और कल्याण करें। #JaiShriRam 🙏🏻 pic.twitter.com/e9CofO9v1j
— Sakshi Malik (@SakshiMalik) August 5, 2020
Today is a day of celebration and one that will go down in the history books. Congratulations to everyone involved. #RamMandir
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) August 5, 2020
इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। श्रीराम मंदिर के शिलान्यास से सभी रामभक्तों का सपना साकार हो रहा है।आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाऐं।
जय श्रीराम 🚩🙏 #जयश्रीराम #JaiShreeRam pic.twitter.com/WUWewyzyQy— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) August 5, 2020
मंगल भवन अमंगल हारी,
धुर्वे दशरथ अचर बिहारी,
राम, सिया राम, सिया राम जय जय राम !
Ayodhya Pati Shri Ram ji ki Jai ! pic.twitter.com/3ikWtjsbsP— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 5, 2020
0