- Hindi News
- Bihar Patna Bakhtiyarpur News Two Real Sisters Died Due To Drowning In Ganga, Went To Deep Water During Bathing
पटनाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- दोनों का शव अभी नहीं मिला है, गोताखोर शव की तलाश में जुटे हैं
पटना के बख्तियापुर में गंगा नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। घटना लखनपुरा गांगा घाट की है। दोनों का शव अभी नहीं मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दोनों की तलाश की जा रही है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घर में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। श्राद्ध का कार्यक्रम हो रहा था। सभी लोग गंगा नहाने आए थे। इसी दौरान दोनों बच्चियां गहरे पानी में चली गई और दोनों की डूबने से मौत हो गई। दोनों टेकाबिगहा निवासी अनिल राय का बेटी डौली कुमारी(15) और कविता कुमारी(13) थी। घटना के बाद घर में कोहराम मचा है।