युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने तथा परिजनों को धमकाने पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज

जींद। सदर थाना इलाके में घर में घुस युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने तथा परिजनों को धमकाने पर महिला थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सदर थाना इलाके के गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत चार सितम्बर रात को उसकी 15 वर्षीय बेटी घर में सोई हुई थी। देर रात को उसकी बेटी चारपाई से गायब मिली। जिस पर उन्होंने गायब बेटी को तलाशना शुरु किया तो वह पड़ोसी अशोक के पशुबाड़े में मिली। अशोक उसके साथ संदिग्ध हालात में था। पकड़े जाने पर अशोक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया। 

महिला थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अशोक के खिलाफ अपहरण, चार पास्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह खबर भी पढ़े: एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी समेत 12 लोगों के खिलाफ मादक पदार्थ दुरुपयोग का मामला दर्ज

यह खबर भी पढ़े: रक्षा मंत्री राजनाथ की अचानक ईरान यात्रा ​चीन-पाकिस्तान को एक साथ साधने की तैयारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Yuvraj Singh on 2019 World Cup Selection with MS dhoni and Virat Kohli Support News Updates | युवी ने कहा- 2019 वर्ल्ड कप में सेलेक्शन के लिए मेरे नाम पर विचार नहीं होगा, यह बात धोनी ने पहले ही बता दी थी

Mon Sep 7 , 2020
एक महीने पहले कॉपी लिंक महेंद्र सिंह धोनी ने 2008 में राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीतने के बाद युवराज सिंह को बाइक पर बैठा कर घुमाया था। भारतीय टीम ने 2011 वर्ल्ड कप में जीता था, तब युवराज मैन ऑफ द सीरीज रहे थे 2019 वर्ल्ड कप में […]