महिला की न्यूड फोटो WhatsApp पर भेजी, 3.50 लाख रूपयों की मांग, पति के साथ काम करता था बदमाश

जोधपुर। शहर के बनाड़ इलाके में रहने वाली एक महिला को उसके पति के साथ काम करने वाले शख्स ने उसकी न्यूड फोटो वाटसअप पर डाल कर साढ़े तीन लाख रूपयों की मांग की। बदमाश व्यक्ति अभी जोधपुर आया था। केस दर्ज होने के 24 घंटे में ही आरोपी को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है साथ ही वारदात के लिए प्रयुक्त मोबाइल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। 

बनाड़ थानाधिकारी अशोक आंजणा ने बताया कि शुक्रवार रात को एक महिला ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि पिछले तीन चार दिनों से अज्ञात शख्स उसे वाटसअप कॉल कर परेशान कर रहा था। वह अपने पास में उसके न्यूड फोटो होने की जानकारी देकर साढ़े तीन लाख रूपयों की मांग कर रहा था। बार-बार आ रहे वाटसअप कॉल से परेशान महिला थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया दिया। बदमाश ने महिला को उसकी न्यूड फोटो भी वाटसअप पर भेज दी थी। 

थानाधिकारी ने बताया कि केस दर्ज होने के उपरांत हरकत में आई पुलिस ने पीयूष गुप्ता नाम के शख्स को दस्तयाब कर लिया। पूूछताछ में पता लगा कि आरोपी महिला के पति के साथ नोएडा में एक कंपनी में साथ काम करता था। एक बार महिला के पति को फोन खराब होने पर पीयूष गुप्ता को दिया गया। तब उसने फोन ठीक करने के बहाने बैकअप से फोटोग्राफ्स निकाल लिए। अभी तीन चार दिनों से वह महिला को परेशान कर रूपयों की मांग करने लगा। आरोपी जोधपुर आया हुआ था। इसे दस्तयाब करने के साथ पड़ताल की जा रही है।

यह खबर भी पढ़े: Corona Effect: किसी भी समारोह में अब अधिकतम 100 लोग ही हो सकेंगे शामिल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

The Best FIFA Football Awards to be held virtually on Dec 17, 2020 Messi rapinoe were honored in 2019 | 17 दिसंबर को होगा वर्चुअल अवॉर्ड समारोह; 2019 में मेसी और रेपिनो को मिला था सम्मान

Sat Nov 21 , 2020
Hindi News Sports The Best FIFA Football Awards To Be Held Virtually On Dec 17, 2020 Messi Rapinoe Were Honored In 2019 Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप ज्यूरिक35 मिनट पहले कॉपी लिंक 2019 में अर्जेंटीना के लियोनल मेसी ने बेस्ट मेन […]