Coronavirus Novel Corona Covid 19 | Coronavirus Outbreak Today 6 September Newsupdates World Cases Novel Corona Covid 19. | यूएन के 200 कर्मचारी सीरिया में संक्रमित, ब्रिटेन में मई के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले; दुनिया में अब तक 2.72 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus Novel Corona Covid 19 | Coronavirus Outbreak Today 6 September Newsupdates World Cases Novel Corona Covid 19.

वॉशिंगटन/लंदन37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में रविवार को एक बाजार में मास्क पहनकर जाते लोग। देश में बीते कुछ दिनों से नए मामले बढ़ रहे हैं।

  • दुनिया में 8.87 लाख लोगों की मौत हुई, अब तक 1.93 करोड़ ठीक हुए
  • अमेरिका में 64 लाख से ज्यादा संक्रमित, अब तक 1.93 लाख की जान गई

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 72 लाख 34 हजार 892 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 93 लाख 13 हजार 26 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 87 हजार 550 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

संयुक्त राष्ट्र(यूएन) के स्टाफ के 200 लोग सीरिया में संक्रमित मिले हैं। ये सभी यहां पर संक्रमण रोकने में जुटे थे। यूएन का एक लेटर लीक होने के बाद यह जानकारी सामने आई है। सीरिया में बीते दो महीने में मामले दस गुना बढ़े हैं। अब तक देश में 3100 मामले आए हैं और 134 की मौत हुई है।

ब्रिटेन में रविवार को 2988 मामले सामने आए। यह देश में 22 मई के बाद एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्री मैट हैन्कॉक ने कहा- नए मामले बढ़ना चिंता की बात है। ज्यादातर युवा संक्रमित हो रहे हैं। कोशिश करें उनसे यह संक्रमण बुजुर्गों तक नहीं पहुंचे। देश में अब तक 3 लाख 47 हजार 152 लोग संक्रमित हैं और 41 हजार 551 मौतें हुई हैं।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 6,452,833 193,121 3,715,139
भारत 4,202,562 71,687 3,247,297
ब्राजील 4,123,000 126,266 3,296,702
रूस 10,25,505 17,820 8,40,949
पेरू 6,83,702 29,687 5,06,422
कोलंबिया 6,58,456 21,156 5,07,770
साउथ अफ्रीका 6,36,884 14,779 5,61,204
मैक्सिको 6,29,409 67,326 4,38,754
स्पेन 5,17,133 29,418 उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना 4,71,806 9,739 3,40,381

इटली: पाबंदियों के खिलाफ प्रदर्शन

इटली की राजधानी रोम में रविवार को हजारों की संख्या में जुटकर लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने कोरोना महामारी को फर्जी बताया। फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य करने के सरकार के आदेश को बेकार कहा। लोगों का कहना था कि ये फर्जी महामारी है। इसका सिर्फ उन्हीं लोगों पर असर होता है जो पहले से बीमार होते हैं। इसलिए सरकार को सोशल डिस्टेंसिंग और फेस मास्क को अनिवार्य करने के अपने फैसले को वापस लेना चाहिए।

इटली की राजधानी रोम में रविवार को मास्क लगाने के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।

इटली की राजधानी रोम में रविवार को मास्क लगाने के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।

ब्राजील: मौतों का आंकड़ा 1.26 के पार

ब्राजील में बीते 24 घंटे में 14 हजार 521 नए मामले सामने आए और 447 मौतें हुईं। देश में संक्रमण के अब तक 1 लाख 26 हजार 600 मामले आ चुके है। मरने वालों का आंकड़ा 1.25 लाख को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यहां एक हफ्ते में 5 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। यहां अभी तक 40 लाख से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं। देश में 32 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं।

ब्राजील के साओ पाउलो स्थित एक कब्रिस्तान में ताबूत दफनाते कर्मचारी।

ब्राजील के साओ पाउलो स्थित एक कब्रिस्तान में ताबूत दफनाते कर्मचारी।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Nitish Kumar Will Sound Poll Bugle Through Mega Virtual Rally Nischay Samvad 35 Lakh People Might Hear - बिहार: आभासी रैली ‘निश्चय संवाद’ के जरिए आज चुनावी बिगुल फूकेंगे नीतीश कुमार

Mon Sep 7 , 2020
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Mon, 07 Sep 2020 08:52 AM IST बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो) – फोटो : ANI पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी। *Yearly subscription for just ₹365 & To get 20% off, use code: 20OFF ख़बर सुनें ख़बर सुनें जनता […]

You May Like