न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:28 AM IST
सरहद पर तैनात भारतीय सेना का जवान (फाइल फोटो)
– फोटो : PTI
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹365 & To get 20% off, use code: 20OFF
चीन ने लद्दाख में सोमवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर यथास्थिति को बदलने की कोशिश की और गोलीबारी की। इतना ही नहीं बयान जारी करते हुए उसने भारतीय सेना पर सीमा पार करने का आरोप लगाया। अब इसपर मंगलवार को भारतीय सेना ने बयान जारी किया है। सेना का कहना है कि हमारे जवानों ने सीमा पार नहीं की और चीन ने खुद अपने जवानों को उकसाने के लिए हवा में गोलीबारी की थी।
बयान जारी करते हुए सेना ने कहा, ‘भारत एलएसी पर सेनाओं को पीछे हटाने और स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं चीन आगे बढ़ने के लिए उत्तेजक गतिविधियां कर रहा है। किसी भी चरण में भारतीय सेना ने एलएसी पार नहीं की और न ही किसी भी आक्रामक साधन का सहारा लिया जिसमें गोलीबारी भी शामिल है।’
यह भी पढ़ें- 45 साल बाद भारत-चीन सीमा पर फायरिंग : एक बार फिर भारतीय जवानों ने चीनी साजिश को किया नाकाम
सेना ने कहा, ‘सात सितंबर को हुए तात्कालिक मामले में, चीन के पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) सैनिकों ने एलएसी पर हमारी फॉरवर्ड पोजिशन के करीब पहुंचने की कोशिश की। जब उसके साथी फौजियों ने उसे रोका तो उसने अपने सैनिकों को उकसाने के लिए हवा फायरिंग की।’
भारतीय सेना ने कहा, ‘यह पीएलए है जो समझौतों का घोर उल्लंघन कर रहा है और आक्रामक युद्धाभ्यास कर रहा है। जबकि सैन्य, राजनयिक और राजनीतिक स्तर पर सेना को पीछे हटाने के लिए बातचीत जारी है। गंभीर उकसावे के बावजूद, हमारे सैनिकों ने संयम बरता और परिपक्व और जिम्मेदार तरीके से व्यवहार किया। हम शांति और स्थिरता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हालांकि हम हर कीमत पर राष्ट्रीय अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए भी दृढ़ हैं।’

Source link
Tue Sep 8 , 2020
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Mon, 07 Sep 2020 04:45 PM IST पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी। *Yearly subscription for just ₹365 & To get 20% off, use code: 20OFF ख़बर सुनें ख़बर सुनें बिहार चुनाव को लेकर राज्य में चुनावी गतिविधियां तेज होते जा रही […]