सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र निवासी बच्ची का यौन शोषण करने वाले तांत्रिक व उसकी मां को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी अंबाला का रहने वाला है।
महिला गृह क्लेश मिटाने के नाम पर तांत्रिक के पास जाती थी। तांत्रिक के कहने पर बच्ची को लेकर गई थी। तब तांत्रिक ने बच्ची का यौन शोषण किया था। पुलिस ने तांत्रिक के साथ ही बच्ची की मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। सिटी थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी तंत्र क्रिया करने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में है। उसने उसे भी घर से निकाल दिया था। उसकी पत्नी जनवरी माह में उसकी 12 साल की बेटी को लेकर तांत्रिक के पास गई थी। जहां पर ने उसकी बेटी का यौन शोषण किया था। दो दिन पहले उसकी साली अपनी बहन के पास गई तो उसकी बेटी ने अपनी मौसी को मामले की जानकारी दी। उसकी साली ने उसको बताया। शिकायत की तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। एएसआई सरिता की टीम ने आरोपी तांत्रिक बलराज उर्फ बलजीत के साथ ही बच्ची की मां को गिरफ्तार कर लिया है। महिला आरोपी के पास अपना गृह क्लेश मिटाने के लिए जाती थी। आरोपी ने सिटी थाना क्षेत्र में बच्ची का यौन शोषण किया था। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
ससुराल पक्ष पर दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप, केस दर्ज
वहीं एक अन्य मामाले में सदर थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने ससुराल पक्ष पर मारपीट के साथ ही दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।महिला ने बताया कि उसकी शादी करनाल में वर्ष 2013 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त किया जाने लगा था। उससे मारपीट की जाती थी। ससुराल में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए गए। तंग आकर अगस्त माह में अपने मायके आ गई। जिस पर पुलिस को शिकायत दी तो सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह खबर भी पढ़े: फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट वाली सारी पोस्ट को किया डिलीट
यह खबर भी पढ़े: NCB ने रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक के ड्रग पेडलर दोस्त सूर्यदीप मल्होत्रा को हिरासत में लिया