पुलिस के डर से आलू व्यापारी ने फांसी लगाकर दी जान, निष्पक्ष जांच का​ आश्वासन

आगरा| खंदौली थाना क्षेत्र के गांव खेरिया में बुधवार को एक आलू व्यापारी ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने यह आरोप लगाया है कि पुलिस की डर से व्यापारी ने यह कदम उठाया है। घटना के बाद गुस्साए परिवार के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ थाने का घेराव किया। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शान्त कराया।

खेरिया गांव में रहने वाला 50 वर्षीय चरण सिंह आलू का व्यापार करते थे। बुधवार को उनका शव हाईटेंशन लाइन के खम्भे पर साफी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। वहीं, इस घटना के बाद परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाकर खंदौली थाने का घेराव कर हंगामा शुरु कर दिया। सूचना पाकर पुलिस के अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को समझाया। 

मृतक के परिवार ने अधिकारियों को बताया​ कि चंदौसी के एक व्यापारी से चरण सिंह का रुपये को लेकर विवाद चल रहा है। इस पर व्यापारी ने चरण सिंह के खिलाफ बीते दिनों चंदौसी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। 

मंगलवार की देर रात चंदौसी पुलिस ने खंदौली पुलिस के साथ चरण सिंह के घर दबिश दी| जब​ व्यापारी नहीं मिला तो पुलिस उसके दोनों भाई राजपाल और राजेंद्र को थाने ले आई। इसके बाद परिवार ने चरण सिंह से फोन पर सम्पर्क कर पुलिस के द्वारा उसके भाइयों को उठा ले जाने की बात बतायी। इसके बाद चरण सिंह ने खुदकुशी कर ली। 

परिवार का आरोप है कि जब मुकदमा चरण सिंह के खिलाफ दर्ज है तो उसके भाइयों को पकड़कर ले जाना कोई औचित्य नहीं था। चरण सिंह व्यापारी था कोई अपराधी नहीं। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कहकर परिवार को शांत कराया। 

यह खबर भी पढ़े: गडकरी ने पुदुचेरी में रोड ओवर ब्रिज किया राष्ट्र को समर्पित



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Academic year 2020-21| UGC can start classes for odd semester from November 18, college admission process to be completed by October 31 | 18 नवंबर से ऑड सेमेस्टर की क्लासेस शुरू कर सकता है UGC, 31 अक्टूबर तक पूरी होगी कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस

Thu Oct 8 , 2020
Hindi News Career Academic Year 2020 21| UGC Can Start Classes For Odd Semester From November 18, College Admission Process To Be Completed By October 31 39 मिनट पहले कॉपी लिंक यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ऑड सेमेस्टर की क्लासेस नवंबर से शुरू हो सकती हैं। यूजीसी अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट्स […]