Hindi News International Coronavirus Novel Corona Covid 19 22 Oct | Coronavirus Novel Corona Covid 19 News World Cases Novel Corona Covid 19 | स्पेन पश्चिम यूरोप का पहला देश, जहां संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के पार; दुनिया में अब तक 4.17 करोड़

  • Hindi News
  • International
  • Hindi News International Coronavirus Novel Corona Covid 19 22 Oct | Coronavirus Novel Corona Covid 19 News World Cases Novel Corona Covid 19

वॉशिंगटन14 मिनट पहले

स्पेनिश सिविल गार्ड घर से बाहर निकलने वाले लोगों की जांच करते हुए। नवरन लोकल गवर्नमेंट ने दो हफ्ते के लिए गैर-जरूरी कामों के लिए घर से निकलने पर रोक लगाई है।

  • दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 4 करोड़ के पार, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3 करोड़ से ज्यादा हुई
  • अमेरिका में 85.97 लाख से ज्यादा संक्रमित, 2.27 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.17 करोड़ से ज्यादा हो गया है। 3 करोड़ 10 लाख 58 हजार 221 मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब तक 11.39 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। यूरोपीय देशों में संक्रमण का आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ रहा है। स्पेन में यह 10 लाख से ज्यादा हो गया। फ्रांस में 10 लाख के करीब है और इटली भी बढ़ते संक्रमण से अब फिर दहशत में है।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 85,97,407 2,27,536 56,12,505
भारत 77,56,206 1,17,277 69,41,238
ब्राजील 53,03,520 1,55,500 47,56,489
रूस 14,63,306 25,242 11,07,988
स्पेन 10,46,641 34,366 उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना 10,37,325 27,519 8,40,520
कोलंबिया 9,81,700 29,464 8,84,895
फ्रांस 9,57,421 34,048 1,06,839
पेरू 8,76,885 33,875 7,88,494
मैक्सिको 8,67,559 87,415 6,32,037

स्पेन और फ्रांस में दिक्कत ज्यादा
पश्चिमी यूरोप में स्पेन ऐसा पहला देश है, जहां संक्रमितों की संख्या अब 10 लाख से ज्यादा हो गई है। सरकार ने भी साफ कर दिया है कि दूसरी लहर के ज्यादा घातक साबित होने की आशंका है, लिहाजा सख्त प्रतिबंध लगाए जाएंगे। दूसरी तरफ, फ्रांस में भी यही हालात हैं। यहां भी 10 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 34 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 9 शहरों में कर्फ्यू लगाए जाने के बाद हालात कुछ सुधरे हैं। पहले एक दिन में करीब 40 हजार तक मामले सामने आए थे। बुधवार को यहां 25 हजार नए केस सामने आए।

फ्रांस सरकार ने साफ कर दिया है कि वो उन इलाकों की पहचान कर रही है, जो नए क्लस्टर साबित हो सकते हैं। इन क्षेत्रों में नए सिरे से कर्फ्यू लगाया जाएगा। देश के कई अस्पतालों में इमरजेंसी और रेड अलर्ट जारी किया गया है।

स्पेन सरकार ने कहा है कि देश में मामले 10 लाख से ज्यादा हो चुके हैं। अस्पतालों में आईसीयू भी तेजी से भरते जा रहे हैं। यहां जल्द नए प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। टूरिस्ट प्लेसेस पर भी आवाजाही सीमित की जा सकती है। (फाइल)

स्पेन सरकार ने कहा है कि देश में मामले 10 लाख से ज्यादा हो चुके हैं। अस्पतालों में आईसीयू भी तेजी से भरते जा रहे हैं। यहां जल्द नए प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। टूरिस्ट प्लेसेस पर भी आवाजाही सीमित की जा सकती है। (फाइल)

अमेरिका के चार राज्यों में मौतें बढ़ीं
अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले चुनाव के पहले संक्रमण के साथ ही मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। इनमें विस्कॉन्सिन भी शामिल है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि चुनाव नतीजों में इस राज्य का रोल अहम रहेगा। आयोवा, मिनेसोटा और मोंटाना में भी मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इलिनॉइस में भी बुधवार को 66 संक्रमितों की मौत हो गई। विस्कॉन्सिन के गवर्नर टोनी एवर्स ने कहा- दोस्तो, वक्त की नजाकत समझिए और घर में ही रहिए। क्योंकि, अगर आप घर में रहेंगे तो हम अपनी कम्युनिटी को सुरक्षित रख पाएंगे।

विस्कॉन्सिन के मिलवाउकी में हेल्थ वर्कर्स सर्वे कर रहे हैं। अब स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि लोगों को घर में रहने के लिए प्रेरित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। (फाइल)

विस्कॉन्सिन के मिलवाउकी में हेल्थ वर्कर्स सर्वे कर रहे हैं। अब स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि लोगों को घर में रहने के लिए प्रेरित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। (फाइल)

ब्राजील में वॉलेंटियर को प्लेसिबो दिया गया था
ब्राजील की हेल्थ ऑथोरिटी अन्विसा ने बुधवार को बताया कि एस्ट्राजेनेका एजेडएनएल और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा डेवलप कोरोना वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल में एक वॉलेंटियर की मौत हो गई। लेकिन, अधिकारियों का कहना है कि टेस्टिंग जारी रहेगी।

ऑक्सफोर्ड ने कहा कि क्लीनिकल ट्रायल की सुरक्षा को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। वैक्सीन का ट्रायल जारी रहेगा। ब्राजील के अखबार ओ ग्लोबो ने बताया कि वॉलेंटियर को प्लेसिबो दिया गया था न कि ट्रायल वैक्सीन। अन्विसा ने ट्रायल में शामिल लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दिया है।

न्यूजीलैंड बाहरी केस ज्यादा
न्यूजीलैंड की हेल्थ मिनिस्ट्री ने बुधवार को 25 नए केस मिलने की पुष्टि की। गुरुवार को यहां 2 नए मामले मिले। मिनिस्ट्री द्वारा जारी बयान के मुताबिक, कई हफ्तों बाद एक दिन में इतने मामले एक साथ सामने आए हैं। इनमें से दो मामले कम्युनिटी ट्रांसमिशन के हैं। इसके अलावा सभी मामले आईसोलेशन से जुड़े थे। संक्रमित पाए गए लोगों में 18 रूस और यूक्रेन के हैं। ये हाल ही में मछली पालन के सिलसिले में न्यूजीलैंड पहुंचे थे। इन्हें एक होटल में क्वारैंटाइन किया गया था। न्यूजीलैंड के डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ एश्ले ब्लूमफील्ड भी पॉजिटिव पाए गए हैं। वे रूस जाने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने यात्रा रद्द कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

questions raised on free vaccination of corona virus, Patna News in Hindi

Thu Oct 22 , 2020
1 of 1 khaskhabar.com : गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020 9:08 PM पटना । बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जारी घोषणा पत्र में कोरोना वैक्सिन के मुफ्त टीकाकरण का वादा करना विरोधियों को रास नहीं आ रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) […]

You May Like