Pakistan Minister Sheikh Rashid Says Their Atom Bomb Will Target India But Not Muslims – पाक मंत्री का हास्यास्पद बयान, ‘मुसलमानों को बचाते हुए भारत को निशाना बनाएगा हमारा बम’

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Updated Thu, 20 Aug 2020 09:32 PM IST

पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद (फाइल फोटो)
– फोटो : एएनआई

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200

ख़बर सुनें

विवादित बयानों के चलते अक्सर चर्चा का विषय बने रहने वाले पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद ने भारत को लेकर एक बार फिर हास्यास्पद बयान दिया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में राशिद यह कहते नजर आ रहे हैं कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ तो यह आखिरी युद्ध होगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास एसा ‘कैलकुलेटेड’ बम है जो मुसलमानों को बचाते हुए भारत को निशाना बनाएगा।

एक समाचार चैनल को दिए गए साक्षात्कार में राशिद यह कहते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने चेतावनी देने वाले अंदाज में कहा, ‘अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया तो कन्वेंशन जंग की कोई गुंजाइश नहीं होगी। यह खूनी और आखिरी जंग होगी, एटमी जंग होगी। हमारा हथियार बहुत कैलकुलेटेड छोटा, परफेक्ट है और मुलमानों को जानें बचाते हुए इलाकों को निशाना बना सकता है। यह हथियार असम तक निशाना लगा सकता है।’
 
राशिद ने दावा किया कि पाकिस्तान भारत के दूरदराज के इलाकों में भी निशाना लगा सकता है। पाकिस्तान का हथियार असम तक को भी अपनी जद में ले लकता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति में पारंपरिक युद्ध की संभावना नहीं है। हिंदुस्तान को यह बात बखूबी पता है। राशिद पहले भी भारत को परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं। हालांकि, धर्म के आधार पर भेदभाव करने वाले बम की बात जरूर नई है। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Rjd Mlas Chandrika Rai, Jaivardhan Yadav And Faraz Fatmi Joined Jdu In Patna Today - चुनाव से पहले राजद को झटका, लालू के समधी सहित तीन विधायक जदयू में शामिल

Thu Aug 20 , 2020
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Thu, 20 Aug 2020 08:53 PM IST आरजेडी के तीन विधायक जेडीयू में हुए शामिल – फोटो : ANI पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी। *Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200 ख़बर सुनें ख़बर सुनें बिहार में विधानसभा […]

You May Like