अशोक गहलोत और सचिन पायलट (फाइल फोटो)
– फोटो : PTI
खास बातें
राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने सचिन पायलट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें उपमुख्यमंत्री पद और प्रदेशाध्यक्ष पद से हटा दिया है। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने के लिए राजभवन पहुंचे और उन्हें पायलट सहित तीन मंत्रियों की बर्खास्तगी के बारे में सूचित किया। पद से हटाए जाने पर पायलट ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा सोनिया गांधी से मिलने के लिए पहुंची हैं। यहां पढ़ें सभी अपडेट्स
लाइव अपडेट
05:23 PM, 14-Jul-2020
सचिन पायलट के समर्थक विधायक भंवरलाल शर्मा ने क्या कहा
सचिन पायलट के समर्थक विधायक भंवरलाल शर्मा ने बताया कि मैं पहली बार का विधायक नहीं हूं। सात बार का विधायक हूं। इस प्रस्ताव में कोई दम नहीं है। विप का कोई उल्लंघन नहीं है। हम तो विकास के मुद्दे पर नाराज हैं।
05:16 PM, 14-Jul-2020
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने दिया इस्तीफा
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख के पद से बर्खास्त होने के बाद एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने मंगलवार को अपना इस्तीफा दे दिया। ताया जा रहा हैं कि अभिमन्यु पूनिया सचिन पायलट के खेमे से आते हैं।
05:09 PM, 14-Jul-2020
सीएम गहलोत के आवास पर शाम 7:30 बजे राज्य मंत्रिमंडल की बैठक
सीएम अशोक गहलोत के आवास पर आज शाम 7:30 बजे राज्य मंत्रिमंडल की बैठक और रात 8:00 बजे मंत्री समूह की बैठक होगी।
05:05 PM, 14-Jul-2020
109 विधायकों का समर्थन
राजस्थान में राजनीतिक संकट के बीच, सचिन पायलट खेमे से जुड़े कुछ विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को समर्थन देने वाले विधायकों की संख्या जानने के लिए राज्य विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की मांग की। वहीं, अशोक गहलोत के खेमे का कहना है कि उन्हें 109 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।
04:52 PM, 14-Jul-2020
पायलट पर कार्रवाई
गौरतलब है कि अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बगावती रुख अपनाने वाले पायलट एवं उनके साथी नेताओं के खिलाफ कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई की है। पायलट को उप-मुख्यमंत्री पद के साथ-साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है।
04:33 PM, 14-Jul-2020
प्रियंका और सोनिया के बीच चर्चा
सचिन पायलट को राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पद से हटाए जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। पायलट को हटाए जाने की घोषणा के कुछ देर बाद प्रियंका सोनिया के आवास 10 जनपथ पहुंचीं। माना जा रहा है कि दोनों ने राजस्थान के ताजा घटनाक्रम और आगे की रणनीति पर चर्चा की।
04:13 PM, 14-Jul-2020
राजस्थान : राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पुलिस सतर्क
राजस्थान में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पुलिस अमले को सतर्क कर दिया गया है ताकि कानून व व्यवस्था के संकट जैसी कोई स्थिति पैदा नहीं हो। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, ‘खुफिया जानकारी और राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए राज्य भर में पुलिस अमले को सतर्क किया गया है।’ उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है ताकि आम जनता को कोई परेशानी नहीं हो।
04:08 PM, 14-Jul-2020
राजस्थान सरकार ‘ऑटो पायलट मोड’ में है
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर तंज करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश सरकार ‘ऑटो पायलट मोड’ में है क्योंकि मुख्यमंत्री एक ‘पायलट का पीछा करने में व्यस्त’ हैं।
04:04 PM, 14-Jul-2020
गहलोत सरकार अल्पमत में, हो फ्लोर टेस्ट- भाजपा नेता गुलाब चंद्र कटारिया
सचिन पायलट को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद भाजपा नेता गुलाब चंद्र कटारिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में विभाजन देखा जा सकता है। अब यदि मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करना चाहते हैं, तो उन्हें पहले बहुमत साबित करना चाहिए। अगर वह बिना फ्लोर टेस्ट के ऐसा करते हैं तो उससे अच्छा संदेश नहीं जाएगा।
03:37 PM, 14-Jul-2020
भगवान उनको सदबुद्धि दे: अविनाश पांडे
राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा, ‘बिलकुल सही कह रहे हैं सचिन पायलट। जनता ने जिनको चुना है उनकी जीत है। भगवान उनको सदबुद्धि दे।’
Bilkul sahi keh rahe hai Sachin Pilot, janta ne jinko chuna hai unki jeet hai. Bhagwan unnko sadbudhi de: Rajasthan Congress in-charge Avinash Pandey to ANI. (File pic) https://t.co/bnFneyozN2 pic.twitter.com/fa9a7mmilR
— ANI (@ANI) July 14, 2020
03:32 PM, 14-Jul-2020
बीटीपी विधायक राजकुमार रोत ने जारी किया वीडियो
राजस्थान में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने अपने दोनों विधायकों से तटस्थ रहने को कहा है। पार्टी ने दोनों विधायकों के लिए सदन में शक्ति परीक्षण के दौरान न तो कांग्रेस और न ही भाजपा के पक्ष में वोट देने का व्हिप जारी किया है। इसी बीच बीटीपी विधायक राजकुमार रोत ने एक वीडियो जारी किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान सियासी घटनाक्रम को देखते हुए बिटीपी विधायकों को कैद कर रखा है। मं जब अपने क्षेत्र के लिए रवाना हुआ तो पुलिस ने राजकुमार रोत को कैद कर लिया और गाड़ी की चाबी भी पुलिस प्रशासन ने ले ली।
03:22 PM, 14-Jul-2020
सचिन पायलट सिर्फ साथी नहीं, मेरे दोस्त हैं: जितिन प्रसाद
कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने सचिन पायलट को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद मंगलवार को कहा कि इस तथ्य को नकारा नहीं जा सकता कि पायलट ने इतने वर्षों तक पार्टी के लिए समर्पण भाव से काम किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘सचिन पायलट मेरे साथी ही नहीं बल्कि मित्र भी हैं। इस तथ्य को कोई नकार नहीं सकता कि इतने वर्षों में उन्होंने पार्टी के लिए समर्पण भाव से काम किया है। उम्मीद करता हूं कि हालात संभाले जा सकते हैं। दुखद है कि बात यहां तक पहुंची।’
Sachin Pilot is not just a collegues but my friend. No one can take away the fact that all these years he has worked with dedication for the party. Sincerely hope the situation can still be salvaged. Sad it has come to this…
— Jitin Prasada जितिन प्रसाद (@JitinPrasada) July 14, 2020
03:17 PM, 14-Jul-2020
महज भाजपा के हाथ में खेल रहे हैं पायलट : गहलोत
गहलोत ने कहा, ‘सचिन पायलट के हाथ में कुछ भी नहीं हैं। वह तो केवल भाजपा के हाथ में खेल रहे हैं… जो रिसॉर्ट सहित बाकी सारे बंदोबस्त करने में जुटी है। पिछले छह महीने से राज्य में विधायकों की खरीद फरोख्त के प्रयास चल रहे थे। ‘पायलट सहित तीन मंत्रियों को उनके पदों से हटाए जाने के फैसले की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने मजबूर होकर यह फैसला किया है। गहलोत ने कहा, ‘आज के फैसले से कोई खुश नहीं है, न पार्टी, न आलाकमान। उनका रवैया आ बैल मुझे बार वाले रवैये की तरह है। हमने उनतक पहुंचने की बहुत कोशिश की।’
#WATCH: The attitude was similar to the saying ‘aa bail mujhe maar’ given the tweets & statements of last few months… I’ve been impartial to all MLAs…no one is happy about the decisions & we tried to reach out but hobnobbing with BJP has taken place: Rajasthan CM Ashok Gehlot pic.twitter.com/04YqEbFcTV
— ANI (@ANI) July 14, 2020
03:10 PM, 14-Jul-2020
दुनिया की कोई भी शक्ति इस सरकार को नहीं बचा सकती: सतीश पूनिया
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा, ‘लोग इस सरकार से नाराज और निराश हैं और दुनिया की कोई भी शक्ति इसे बचा नहीं सकती है। हमारी प्राथमिकता है कि यह सरकार अपनी सत्ता खो दे। हम सतर्क हैं, स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और जैसी स्थिति सामने आएगी उसके हिसाब से हम रणनीति तय करेंगे।’
People are angry & disappointed with this govt & no power in the world can save it. Our priority is that this govt loses power. We are vigilant, monitoring the situation & will decide our strategy as the situation unfolds: Rajasthan BJP president Satish Poonia pic.twitter.com/8klHZCOjp8
— ANI (@ANI) July 14, 2020
03:05 PM, 14-Jul-2020
सचिन पायलट के हाथ में कुछ नहीं है: अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘हाईकमान को फैसला लेने के लिए मजबूर किया गया था क्योंकि लंबे समय से भाजपा साजिश कर रही थी और वे खरीद-फरोख्त कर रहे थे। हमें पता था कि यह एक बड़ी साजिश है। अब हमारे कुछ दोस्त इसकी वजह से भ्रमित हो गए और दिल्ली चले गए। सचिन पायलट के हाथ में कुछ नहीं है, यह भाजपा ही है जो शो चला रही है। भाजपा ने उस रिसॉर्ट की व्यवस्था की है और वे सब कुछ संभाल रहे हैं। मध्यप्रदेश में काम करने वाली वही टीम यहां काम कर रही है।’
There is nothing in Sachin Pilot’s hands, it is the BJP which is running the show. BJP has arranged that resort and they are managing everything. The same team which worked in Madhya Pradesh is at work here: Rajasthan CM Ashok Gehlot pic.twitter.com/owKbOwxKjS
— ANI (@ANI) July 14, 2020
03:01 PM, 14-Jul-2020
सचिन पायलट ने बदला अपना ट्विटर प्रोफाइल
उप मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद सचिन पायलट ने ट्विटर पर अपना प्रोफाइल बदल लिया है। अब उन्होंने अपने प्रोफाइल में लिखा है, टोंक विधायक। भारत सरकार में आईटी, दूरसंचार और कॉर्पोरेट मामलों के पूर्व मंत्री। टेरिटोरियल आर्मी में कमीशंड अधिकारी।’
Sachin Pilot changes his bio on Twitter (pic 1) after being removed as Rajasthan Deputy Chief Minister and state Congress unit chief (Pic 2: earlier Twitter bio). pic.twitter.com/ro3UWqOdvN
— ANI (@ANI) July 14, 2020
02:42 PM, 14-Jul-2020
सोनिया से मिलने 10 जनपथ पहुंची प्रियंका
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के लिए 10 जनपथ पहुंच गई हैं।
Delhi: Congress leader Priyanka Gandhi reaches 10, Janpath to meet party president Sonia Gandhi. pic.twitter.com/tf2EJJCwzb
— ANI (@ANI) July 14, 2020
02:37 PM, 14-Jul-2020
सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं: पायलट
उपमुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद सचिन पायलट ने ट्वीट कर कहा, ‘सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं।’
सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं।
— Sachin Pilot (@SachinPilot) July 14, 2020
02:34 PM, 14-Jul-2020
सचिन पायलट की नेमप्लेट की हटाई गईं
जयपुर में कांग्रेस मुख्यालय से सचिन पायलट की नेमप्लेट को हटा दिया गया है। उन्हें उपमुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर गोविंद सिंह डोटसारा प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।
Rajasthan: Sachin Pilot’s nameplate removed from Congress headquarter in Jaipur after he was removed as Deputy CM and PCC Chief, Govind Singh Dotasra appointed as state unit chief. pic.twitter.com/m0Nzd6iSD3
— ANI (@ANI) July 14, 2020
02:29 PM, 14-Jul-2020
राज्यपाल से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने के लिए जयपुर स्थित राजभवन पहुंचे।
#WATCH Rajasthan: CM Ashok Gehlot meets Governor Kalraj Mishra, at Raj Bhawan in Jaipur. pic.twitter.com/6K2jnLPrj5
— ANI (@ANI) July 14, 2020
02:28 PM, 14-Jul-2020
राजस्थान संकट: सीएम गहलोत के आवास पर शाम 7:30 बजे राज्य मंत्रिमंडल की बैठक
पायलट से छीना उपमुख्यमंत्री पद और प्रदेशाध्यक्ष का पद
राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच कुछ दिनों से तनातनी दिखाई दे रही है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने पहले पायलट को मनाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन जब वे नहीं माने तो अब उनसे उपमुख्यमंत्री पद और प्रदेशाध्यक्ष का पद छीन लिया गया है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री गहलोत ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की।