Bihar Election 2020 Nitish Kumar Tejashwi Yadav Party Candidate Update; 1066 Candidates For First Phase Of Polls | कोरोना काल के पहले चुनाव के लिए वोटिंग में 12 घंटे से भी कम वक़्त बचा, 71 सीटों पर 1066 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bihar Election 2020 Nitish Kumar Tejashwi Yadav Party Candidate Update; 1066 Candidates For First Phase Of Polls

पटना4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा

  • पहले चरण की वोटिंग शुरू होने में 12 घंटे से भी काम का वक़्त

कोरोना काल में हो रहे बिहार विधानसभा चुनाव पर देश ही नहीं दुनिया भर की नजरें टिकी हैं। तीन चरणों में हो रहे इस चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू होने में 12 घंटे से भी कम का वक़्त बचा है। 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में 1066 प्रत्याशियों में 114 महिला प्रत्याशी हैं, जबकि पुरुष प्रत्याशियों की संख्या 952 है। इनके भाग्य का फैसला मतदाताओं को करना है।

चुनाव आयोग ने कई एजेंसियों को लगाया

चुनाव आयोग ने कई एजेंसियों को लगाया प्रचार थमने के बाद कम समय में अधिक से अधिक मतदाताओं को सेट करने के लिए प्रत्याशी डोर टू डोर कैंपेनिंग पर निकल पड़े हैं। निर्वाचन आयोग की टीम लगातार मानीटरिंग कर रही है। रुपए और शराब की शिकायत पर छापेमारी के लिए टीम काम कर रही है। चुनाव आयोग ने कई एजेंसियों को लगाया है। भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर (भभुआ), रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जनपद में चुनाव होना है।

किस जिले के विधानसभा क्षेत्र में कितने प्रत्याशी

  1. भागलपुर के कहलगांव में कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें 13 पुरुष और एक महिला शामिल है। सुल्तानगंज में 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हें जिसमें 10 पुरुष तीन महिलाएं शामिल हैं।
  2. बांका के धौरैया में कुल 11 प्रत्याशी हैं जिसमें 10 पुरुष एक महिला है। बांका में कुल 19 प्रत्याशी हैं, इसमें एक भी महिला नहीं है। कटोरिया में कुल 5 प्रत्याशी हैं जिसमें एक पुरुष और चार महिलाएं हैं। बेलहर में कुल 15 प्रत्याशी हें जिसमें 13 पुरुष और दो महिलाएं हैं।
  3. मुंगेर के तारापुर में 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं इसमें 21 पुरुष और 4 महिलाएं हैं। मुंगेर में 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं इसमें 13 पुरुष और दो महिलाएं हैं। जमालपुर में कुल 19 प्रत्याशी हैं जिसमें 17 पुरुष दो महिलाएं हैं।
  4. लखीसराय के सूरजगढ़ा में कुल 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें एक भी महिला प्रत्याशी नहीं हैं। लखीसराय में कुल 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिसमें 17 पुरुष और एक महिला है। शेखपुरा में कितने प्रत्याशी शेखपुरा के शेखपुरा विधानसभा सीट से कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं इसमें 10 पुरुष और एक महिला शामिल है। बरबीघा में कुल 10 प्रत्याशी हैं, इसमें एक भी महिला नहीं है।
  5. पटना के मोकामा में कुल 8 प्रत्याशी हैं, जिसमें सभी पुरुष हैं। बाढ़ में कुल 18 प्रत्याशी हैं जिसमें 16 पुरुष और दो महिलाएं हैं। मसौढ़ी में कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इसमें 10 पुरुष और तीन महिलाएं हैं। पालीगंज में कुल 25 प्रत्याशी हैं, इसमें 21 पुरुष और चार महिलाएं हैं। बिक्रम में कुल 15 प्रत्याशी हैं जिसमें 13 पुरुष और दो महिलाएं हैं।
  6. भोजपुर के संदेश में कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इसमें 9 पुरुष और दो महिलाएं हैं। बड़हरा में कुल 10 प्रत्याशियों में 8 पुरुष दो महिलाएं हैं। आरा में कुल 15 प्रत्याशी हें जिसमें 13 पुरुष 2 महिलाएं हैं। अगिआंव में कुल 10 प्रत्याशी हैं, जिसमें 8 पुरुष दो महिलाएं हैं। तरारी में कुल 11 प्रत्याशी हैं जिसमें 10 पुरुष एक महिला है। जगदीशपुर में कुल 18 प्रत्याशी हैं जिसमें 17 पुरुष एक महिला है। शाहपुर में कुल 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इसमें 20 पुरुष और 3 महिलाएं हैं।
  7. बक्सर के ब्रह्मपुर में कुल 14 प्रत्याशी हैं, इसमें सभी पुरुष हैं। बक्सर में भी कुल 14 प्रत्याशी हैं सभी पुरुष हैं। डुमराव में कुल 18 प्रत्याशी हैं जिसमें 16 पुरुष दो महिलाएं हैं। राजपुर में कुल् 14 पुरुष प्रत्याशी मैदान में हैं, यहां एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है।
  8. कैमूर (भभुआ) के रामगढ़ में 12 पुरुष प्रत्याशी हैं, यहां एक भी महिला प्रत्याशी नहीं। मोहनिया में कुल 13 प्रत्याशी हैं जिसमें 10 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। भभुआ में कुल 14 प्रत्याशी हैं इसमें 12 पुरुष दो महिलाएं हैं। चैनपुर में कुल 19 प्रत्याशियों में 17 पुरुष और दो महिलाएं हैं।
  9. रोहतास के चेनारी में 15 प्रत्याशियों में 13 पुरुष दो महिलाएं हैं। सासाराम में कुल 20 प्रत्याशियों में 17 पुरुष 3 महिलाएं हैं। करगहर में भी कुल 20 प्रत्याशी हैं जिसमें 17 पुरुष 3 महिलाएं हैं। दिनारा में कुल 19 प्रत्याशी में 17 पुरुष दो महिलाएं हैं। नोखा में 15 प्रत्याशियों में 12 पुरुष 3 महिलाएं हैं। डेहरी में 14 प्रत्याशियों में 13 पुरुष एक महिला है। काराकाट में 13 प्रत्याशियों में 11 पुरुष दो महिलाएं हैं। 11. अरवल के अरवल विघानसभा में 23 प्रत्याशी हैं जिसमें 21 पुरुष 2 महिलाएं हैं। कुर्था में 19 प्रत्याशी हैं जिसमें 18 पुरुष एक महिला है। 12. जहानाबाद के जहानाबाद विधानसभा सीट पर कुल 15 उम्मीदवार हैं जिसमें 13 पुरुष दो महिलाएं हैं। घोषी में कुल 11 प्रत्याशियों में 10 पुरुष एक महिला है। मखदुमपुर में कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं, सभी पुरुष हैं।
  10. औरंगाबाद के गोह में कुल 17 प्रत्याशी हैं, सभी पुरुष हैं। ओबरा में कुल 10 प्रत्याशी हैं, सभी पुरुष हैं। नबीगंज से कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हें जिसमें 11 पुरुष दो महिलाएं हैं। कुटुंबा से कुल 14 प्रत्याशी हें, सभी पुरुष हैं। औरंगाबाद में कुल 9 प्रत्याशी हैं जिसमें 8 पुरुष एक महिला है। रफीगंज में कुल 15 प्रत्याशी हैं, सभी पुरुष हैं। 13. गया के गुरुआ में 23 प्रत्याशी हैं सभी पुरुष हैं। शेरघाटी में 11 प्रत्याशियों में 9 पुरुष दो महिलाएं हैं। इमामगंज में 10 प्रत्याशियों में 9 पुरुष और एक महिला है। बाराचटटी में कुल 13 प्रत्याशी हैं जिसमें 7 पुरुष और 6 महिलाएं हैं। बोधगया में कुल 17 प्रत्याशी हैं जिसमें 15 पुरुष 2 महिलाएं हैं। गया टाउन में कुल 27 प्रत्याशी में कुल 27 प्रत्याशी में 25 पुरुष 2 महिलाएं हैं। टिकारी में 25 प्रत्याशियों में 22 पुरुष 3 महिलाएं हैं। बेलागंज में 13 प्रत्याशियों में 11 पुरुष 2 महिलाएं हैं। अतरी में कुल 11 प्रत्याशियों में 9 पुरुष दो महिलाएं हैं। वजीरगंज में कुल 22 प्रत्याशियों में 20 पुरुष और 2 महिलाएं हैं।
  11. नवादा के रजौली में कुल 22 प्रत्याशी मैदान में हैं जिसमें 20 पुरुष 2 महिलाएं हैं। हिसुआ में कुल 8 प्रत्याशी हैं जिसमें 7 पुरुष एक महिला है। नवादा में 15 प्रत्याशियों में 14 पुरुष एक महिला है। गोविंदपुर में कुल 15 प्रत्याशियों में 13 पुरुष 2 महिलाएं हैं। वारसलीगंज में कुल 10 प्रत्याशियों में 8 पुरुष 2 महिलाएं हैं। ्र
  12. जमुई के सिकंदरा में कुल 15 प्रत्याशियों में 14 पुरुष एक महिला है। जमुई में कुल 14 प्रत्याशियों में 12 पुरुश 2 महिला हैं। झाझा में कुल 10 प्रत्याशी हैं, सभी पुरुष हैं। चकाई में कुल 13 प्रत्याशियों में 11 पुरुष और 2 महिलाएं हैं।

इतने मतदाता करेंगे वोट

पहले चरण के मतदान में 2,14, 06096 मतदाता वोटिंग करेंगे। इसमें 1,12,76396 पुरुष मतदाता हें जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,0129101 है। ट्रासजेंडर मतदाताओं की संख्या 599 है। ये मतदाता 31371 पोलिंग स्टेशन पर मतदान करेंगे।

आखिरी समय में चुनाव प्रचार में लगाया जोर

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी थी। गाड़ी पर एलईडी स्क्रीन के साथ ई रिक्शा से प्रचार कराया जा रहा था। इसमें आटो से लेकर बड़े-बडे़ वाहनों को भी लगाया गया था। सोमवार की शाम पांच बजे प्रचार पूरी तरह से थम गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Deepika Padukone’s manager Karishma Prakash summoned by NCB : Bollywood News

Wed Oct 28 , 2020
The Narcotics Control Bureau(NCB), who is currently probing an alleged drug case in Bollywood, has summoned actress Deepika Padukone’s manager Karishma Prakash. Deepika and Karishma were called in for questioning a month ago after a 2017 Whatsapp chat of them allegedly discussing drugs surfaced during an investigation. According to a […]

You May Like