- Hindi News
- Local
- Bihar
- Delay In Action On Munger SP Lipi Singh Lead To Protests After Poll Day : Bihar Election News
मुंगेर29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मुंगेर पुलिस की कार्रवाई के बाद एसपी लिपि सिंह सवालों के घेरे में हैं।
- लोगों की भावना नहीं भांप पाया मुंगेर जिला प्रशासन
- हालात पर काबू पाने में असफल हो गई जिला पुलिस
मतदान से दो दिन पहले 26 तारीख को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय हुए लाठीचार्ज और फिर गोली से एक की मौत के बाद मुंगेर जल रहा है। निर्वाचन आयोग ने आज गुरुवार को भड़की ताजा हिंसा के बाद मुंगेर के डीएम और एसपी को हटाने का निर्देश दिया है। जिले में अब नए अधिकारियों की पोस्टिंग भी कर दी गई है। दैनिक भास्कर ने पहले ही आशंका जतायी थी कि अफसरों पर कार्रवाई से ही मामला शांत हो सकता है। इसमें देरी महंगी पड़ी।
प्रशासन या चुनाव आयोग ने कार्रवाई में दो दिन लगा दिए। 28 तारीख को चुनाव के दिन मुंगेर में शांति रही। बेकापुर और शादीपुर के लोगों ने मतदान में कम भाग लिया। वोटिंग के दिन लग रहा था कि यह लोगों के अंदर उबल रहे गुस्से से पहले की शांति का दिन था। 28 तारीख को मतदान की समाप्ति के बाद 29 तारीख को लोगों ने थाना पर हंगामा किया, आगजनी हुई।
प्रशासन का पूरा खुफिया विभाग विसर्जन के दिन भी लोगों की भावना नहीं समझ सका और चुनाव के दिन की शांति को भी भांप नहीं पाया। नतीजा तीसरे दिन मुंगेर जल उठा।
लखीसराय समेत तीन जिलों से बुलाया गया पुलिस बल
मुंगेर पुलिस बिगड़े हालात पर काबू पाने में अब तक असफल रही है। इस कारण मुंगेर रेंज के तीन जिलों लखीसराय, जमुई और शेखपुरा से पुलिस बल को बुलाकर शहर में तैनात किया गया है। लखीसराय और जमुई से एएसपी और डीएसपी स्तर के कई अधिकारियों को भी लॉ एंड आर्डर बनाये रखने के लिए मुंगेर भेजा गया है। इससे पहले मुंगेर रेंज के डीआईजी मनु महाराज भी सड़क पर उतरे थे। पुलिस बल के साथ शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च कर उन्होंने लोगों से शांति बनाये रखने और कानून हाथ में न लेने की अपील की। कहा कि मामले में दोनों पक्ष के दोषियों पर कार्रवाई हो रही है।