26 मिनट पहले
अंडर-19 कप्तान प्रियम गर्ग ने कहा- मैंने वीडियो में देखा है कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी, बल्लेबाजी और फील्डिंग जमाने के कौशल से मैच का पासा पलट देते हैं। -फाइल फोटो
- प्रियम गर्ग की कप्तानी में भारतीय टीम इसी साल अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में बांग्लादेश ने हराया था
- अंडर-19 कप्तान ने कहा- कप्तानी के लिए महेंद्र सिंह धोनी के वीडियो बहुत ध्यान से देखता और सीखता हूं
भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान रहे प्रियम गर्ग ने कहा कि वे महेंद्र सिंह धोनी को फॉलो करते हैं। धोनी के ही नक्शेकदम पर चलते हैं। प्रियम ने कहा कि मैच में संयम रखना धोनी से ही सीखा है। पूर्व भारतीय कप्तान किसी भी समय मैच का पासा पलटने की क्षमता रखते हैं।
प्रियम ने 2018 में गोवा के खिलाफ रणजी मैच से डेब्यू किया था। इस मुकाबले में उन्होंने शतक लगाया था। प्रियम की कप्तानी में इसी साल भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, टीम को बांग्लादेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
धोनी सर ही इंस्पिरेशन हैं: प्रियम
अंडर-19 कप्तान ने कहा, ‘‘मैं धोनी सर को फॉलो करता हूं। वही मेरे इंस्पिरेशन भी हैं। कप्तानी हो या बल्लेबाजी, मैं उनके ही नक्शेकदम पर चलता हूं। धोनी सर से ही मैंने मुश्किल हालात में संयम रखना सीखा है। धोनी सर के वीडियो बहुत ध्यान से देखता और सीखता हूं। मैंने वीडियो में देखा है कि वे अपनी कप्तानी, बल्लेबाजी और फील्डिंग जमाने के कौशल से मैच का पासा पलट देते हैं।’’
इंग्लैंड में वनडे ट्रॉफी जीती
प्रियम ने अंडर-19 में भारत की कप्तानी करते हुए इंग्लैंड में वनडे ट्रॉफी का खिताब जीती। यहां आखिरी गेंद पर प्रियम गर्ग ने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया था। उन्होंने 12 फर्स्ट क्लास मैच में 867 रन बनाए हैं। इसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 206 रन रहा है। प्रियम के नाम 11 टी-20 में 227 रन हैं।