न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना।, Updated Sun, 01 Nov 2020 11:06 AM IST
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राज्य में चार रैलियां कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने छपरा में आयोजित रैली में प्रदेश का मान बढ़ाने वाले गोपालगंज के बेटे का नाम लेकर बधाई दी। यह कोई और नहीं बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र और पूर्वी अफ्रीका के देश सेशेल्स के राष्ट्रपति वैवेल रामकलावन हैं। आइए जानते हैं कौन राष्ट्रपति रामकलावन और क्या है इनका बिहार से नाता…