बाइक सवार बदमाशों की गोली से सपा नेता की पत्नी घायल, इलाके में मची अफरा-तफरी

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी ब्लॉक के समीप रैदासपुर गांव में बुधवार की रात करीब 10 बजे बाइक सवार अज्ञात बदमाशों की गोली से समाजवादी पार्टी (सपा) नेता की पत्नी घायल हो गई। गोली चलाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली चलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने हालात गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे चुनावी रंजिश को जोड़कर देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

रैदासपुर गांव निवासी चंद्र प्रकाश यादव सपा के बूथ प्रभारी हैं। बुधवार की रात करीब 10 बजे वह अपने दरवाजे पर बैठकर खाना खा रहे थे। उसी समय एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। बाइक पर बैठे बदमाश ने चंद्र प्रकाश को लक्ष्य कर गोली चला दी। खतरे को भांप कर चंद्र प्रकाश चारपाई पर झुक गए, जिससे उनके ठीक पीछे बैठी पत्नी मनीषा (35) के कंधे पर गोली लग गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो बदमाश मौके फरार हो गए। घायल मनीषा को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। 

घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार लकी यादव जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव सहित कई सपा कार्यकर्ता भी जिला अस्पताल पहुंच गए। घटना की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि गोली लगने से महिला के घायल होने की सूचना मिली है। पीड़ित की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। गोली किसने चलाई और घटना को किस प्रकार अंजाम दिया गया है इस मामले में पुलिस ने प्राथमिक तौर से अपनी जांच शुरू कर दी है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह खबर भी पढ़े: IPL 2020 : जानिए किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप, अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची मुंबई

यह खबर भी पढ़े: 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे गए अर्नब गोस्वामी, वकील ने कहा…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Shubman Gill is the top scorer of the team, Varun Chakraborty is the top wicket taker; Both join Team India for Australia tour | शुभमन गिल टीम के टॉप स्काेरर, तो वरूण चक्रवर्ती टॉप विकेट टेकर; दोनों ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल

Thu Nov 5 , 2020
Hindi News Sports Cricket Ipl 2020 Shubman Gill Is The Top Scorer Of The Team, Varun Chakraborty Is The Top Wicket Taker; Both Join Team India For Australia Tour दुबईएक घंटा पहले कॉपी लिंक वरुण चक्रवर्ती केकेआर के टॉप विकेट टेकर होने के साथ ही केकेआर के एकमात्र गेंदबाज हैं, […]