करवा चौथ के दिन देर रात दो बच्चों की मां ने दुपट्टे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

उज्‍जैन। उज्‍जैन में दो बच्चों की मां ने करवा चौथ को पति को इतना बड़ा गम दिया कि जिदंगी भर नहीं भुला सकता। पत्‍नी ने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना के समय उसका पति घर पर नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। 

चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी में रहने वाली ममता पति घनश्याम मकवाना 31 वर्ष ने बुधवार देर रात दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगाई है। ममता का पति ड्राइवर है और दशहरा पर्व से ट्राला लेकर हैदराबाद गया हुआ था। जहां से लौटते समय उसकी बुधवार रात को पत्नी से मोबाइल पर बात हुई थी। 

वही इस बात की जानकारी भी सामने आई है कि ममता का देवास के रहने वाले तेजकरण नामक युवक से प्रेम प्रसंग था। ममता के परिजनों के अनुसार कुछ माह पूर्व तेजकरण का विवाद ममता से हुआ था। मामला चिमनगंज थाने तक भी पहुंचा जहां समझौता हो चुका था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। जांच के बाद ही मामला पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा। 

यह खबर भी पढ़े: रोजगार के मुद्दे पर राहुल ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- सिर्फ खोखले वादे कर रही सरकार

यह खबर भी पढ़े: पश्चिम बंगाल में ममता की विदाई तय, भाजपा को मिलेगा दो तिहाई बहुमत : अमित शाह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MI VS DC: IPL 2020: Qualifier 1 Live Score Mumbai Indians vs Delhi Capitals Latest Cricket Updates | Indian Premier League Latest Cricket Updates, IPL Today Match | दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीता, पहले बॉलिंग का फैसला किया

Thu Nov 5 , 2020
Hindi News Sports Cricket Ipl 2020 MI VS DC: IPL 2020: Qualifier 1 Live Score Mumbai Indians Vs Delhi Capitals Latest Cricket Updates | Indian Premier League Latest Cricket Updates, IPL Today Match दुबईएक मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित […]