Amit Shah News Amit Shah Rally In West Bengal Live Updates Puja At Dakshineswar Temple Matua Community Mamata Banerjee Meeting Bjp – Amit Shah: मिशन बंगाल के दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, दूसरे दिन पहुंचे दक्षिणेश्वर काली मंदिर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

Updated Fri, 06 Nov 2020 11:28 AM IST

दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचे अमित शाह
– फोटो : ANI

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर

कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!

ख़बर सुनें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे का आज दूसरा दिन है। शुक्रवार सुबह अमित शाह ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा की। अब दोपहर में वे बंगाल इकाई के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। इसके बाद कोलकाता में मतुआ समुदाय के पार्टी कार्यकर्ता के घर खाना खाएंगे। मतुआ समुदाय के लोग बांग्लादेश से शरणार्थी बनकर पश्चिम बंगाल आए थे। बंगाल में इस समुदाय की आबादी 70 लाख से ज्यादा है।
 
मंदिर में दर्शन करने के बाद अमित शाह ने कहा कि बंगाल स्वामी विवेकानंद, श्री अरविंद, भक्ति मार्ग को सशक्त करने वाले, आध्यात्मिक चेतना को जगाने वालों की भूमि रही है। ये ठाकुर रामकृष्ण की भी धरती है। लेकिन दुर्भाग्य से इस जमीन को तुष्टिकरण की राजनीति से कलंकित किया जा रहा है। मैंने मां काली से मोदी जी के नेतृत्व में बंगाल की भलाई के लिए प्रार्थना की।

इससे पहले गुरुवार को शाह ने भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित करके अपने बंगाल दौरे की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने बांकुरा में आदिवासी कार्यकर्ता के घर खाना खाया और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राज्य में दो-तिहाई मतों से भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar Election: Election campaign will stop today for the last phase, all parties put the strength, Patna News in Hindi

Fri Nov 6 , 2020
1 of 1 khaskhabar.com : गुरुवार, 05 नवम्बर 2020 12:14 PM पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरे और अंतिम चरण के मतदान वालों क्षेत्रों में गुरुवार की शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। अंतिम दिन चुनाव प्रचार को लेकर सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। चुनावी मैदान में […]

You May Like