Bihar Election Exit Poll Show Mahagathbandhan Victory To Sonia Appoints Surjewala Avinash Pandey As Observers – बिहार चुनाव: एग्जिट पोल में सरकार बनती देख एक्शन में कांग्रेस, सोनिया ने इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

Updated Sun, 08 Nov 2020 11:32 AM IST

सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
– फोटो : ANI

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर

कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!

ख़बर सुनें

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुके हैं। मंगलवार 10 नवंबर को मतगणना होगी। हालांकि एग्जिट पोल के नतीजों में राज्य में महागठबंधन की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। नतीजों से कांग्रेस नेतृत्व काफी उत्साहित लग रहा है। यही कारण है कि पार्टी आगे की तैयारी को लेकर मंथन में जुट गई है। इसी बीच पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और अविनाश पांडे को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों नेताओं को बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

सुरजेवाला और अविनाश बने बिहार के पर्यवेक्षक

तीनों चरण के मतदान के बाद सभी की नजरें 10 नवंबर को आने वाले परिणाम पर टिकी हुई हैं। मतगणना के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि जनता ने अगले पांच सालों तक शासन करने के लिए किसे चुना है। वहीं सभी राजनीतिक पार्टियां आगे की रणनीति बनाने में जुट गई हैं। इसी बीच कांग्रेस आलाकमान ने अहम फैसला लेते हुए पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और अविनाश पांडे को बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों रविवार को पटना पहुंचेंगे। दोनों केंद्रीय नेतृत्व के साथ वार्ता के बाद राजनीतिक गतिविधियों के बाद के परिणामों पर फैसला करेंगे।

एग्जिट पोल के नतीजों से सक्रिय हुआ कांग्रेस आलाकमान

बिहार चुनाव को लेकर सामने आए एग्जिट पोल में एनडीए के मुकाबले महागठबंधन मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है। टाइम्स नाउ-सी वोटर ने एनडीए को 116 और महागठबंधन को 120 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। टुडेज-चाणक्य ने एनडीए को 55 सीटें और महागठबंधन को 180 सीटें मिलने की आशंका जताई है। रिपब्लिक-जन की बात ने एनडीए को 91 से लेकर 117, एबीपी-सीवोटर ने 104 से लेकर 128 और टीवी9 भारतवर्ष ने 110 से 120 सीटें मिलने की संभावना बताई है। एग्जिट पोल के अनुसार राज्य से नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार की विदाई होती हुई दिख रही है। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

crime in bihar youth shot dead by criminals in siwan crime in bihar crime in nautanpur | सीवान में बाजार से घर लौट रहे एक शख्स को अपराधियों ने गोली से भून डाला, मौके पर हुई मौत

Sun Nov 8 , 2020
Hindi News Local Bihar Crime In Bihar Youth Shot Dead By Criminals In Siwan Crime In Bihar Crime In Nautanpur सीवान22 मिनट पहले कॉपी लिंक 18 साल के दिनेश की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जींस ठीक करवा कर आ रहा था दिनेश घात लगाकर बैठे […]

You May Like