Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | 24 घंटे में 1.54 लाख केस बढ़े, इनमें 84 हजार केवल अमेरिका और भारत से; दुनिया में अब तक 1.45 करोड़ मामले

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

वॉशिंगटन21 मिनट पहले

फोटो अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की है। यहां कोरोना का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। न्यूयॉर्क में अब तक 4.33 लाख लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें 32,570 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • दुनियाभर में अभी 52.64 लाख लोगों का चल रहा इलाज
  • अमेरिका में सबसे ज्यादा 38.77 लाख मरीज, अब तक 1.43 लाख मौतें

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 45 लाख 69 हजार 272 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 86 लाख 97 हजार 457 ठीक हो चुके हैं और 6 लाख 7 हजार 167 लोगों की जान जा चुकी है। रविवार को कुल 1.54 लाख नए केस दर्ज किए गए। इनमें सबसे ज्यादा 84 हजार मामले केवल अमेरिका और भारत से हैं।

अमेरिका में जहां पिछले 24 घंटे में 44,368 लोग संक्रमित पाए गए वहीं भारत में रिकॉड 40,243 मामले बढ़े।  इसके पहले शनिवार को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने दुनियाभर में रिकॉर्ड 2 लाख 59 हजार 848 मामले दर्ज किए। इससे पहले 5 जुलाई को 24 घंटे में 2 लाख 12 हजार 326 मामले सामने आए थे। सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में सामने आए हैं।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, अमेरिका के अलावा, ब्राजील, भारत और दक्षिण अफ्रीका में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। ब्राजील में तो अस्पतालों की कमी भी महसूस हो रही है।  

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 38,35,430 1,42,883 17,75,450
ब्राजील 20,75,246 78,817 13,66,775
भारत 10,81,477 26,873 6,80,594
रूस 7,71,546 12,342 5,50,344
द.अफ्रीका 3,50,879 4,948 1,82,230
पेरू 3,49,500 12,998 2,38,086
मैक्सिको  3,38,913 38,888 2,13,006
चिली 3,28,846 8,445 2,99,449
स्पेन 3,07,335 28,420 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,94,066 45,233 उपलब्ध नहीं

वैज्ञानिकों ने कहा- मच्छरों से कोरोनावायरस नहीं फैलता
अमेरिका की कंसास स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने रिसर्च कर कहा है कि कोरोनावायरस मच्छरों से नहीं फैलता है। इस रिसर्च को साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में प्रकाशित किया गया है। इससे पहले वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने भी मच्छरों से कोरोना नहीं फैलने की बात कही थी। 

इजराइल: तीन महीने बाद सबसे ज्यादा मौतें

इजराइल में पिछले 24 घंटों में 9 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को यहां रिकॉर्ड 1906 मामले भी सामने आए। देश में फिलहाल 49 हजार 575 संक्रमित हैं। 21 हजार 440 लोग ठीक भी हुए हैं। लोगों ने शनिवार को तेल अवीव में पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के घर के सामने प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि नेतन्याहू सरकार महामारी से निपटने में नाकाम रही। 

बांग्लादेश: संक्रमण का आंकड़ा 2 लाख के पार
बांग्लादेश में शनिवार को 2 हजार 709 मामले सामने आए। अब यहां संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 4 हजार 525 हो गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, यहां पिछले 24 घंटे में 10 हजार 923 लोगों की जांच की गई है। देश में अब तक 2 हजार 618 मौतें हुई हैं। 

बांग्लादेश की राजधानी ढाका की एक सड़क पर मास्क लगाकर जाते लोग। यहां अब तक 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

अमेरिका: राष्ट्रपति ने सभी रैलियां स्थगित कीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने महामारी थमने तक अपनी सभी रैलियां स्थगित कर दी हैं। उन्होंने शनिवार को कहा कि हम वैक्सीन तैयार करने के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। हालांकि, जब तक यह समस्या (महामारी) नहीं थमती, बड़ी रैलियां करना संभव नहीं है। इसके बदले मैं टेलीफोन के जरिए लोगों से बात करूंगा। 

अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित टेस्टिंग सेंटर पर एक मरीज की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। यहां 1 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं।

मैक्सिको: 7 हजार से ज्यादा नए मामले

मैक्सिको में शनिवार को 7 हजार 600 नए मामले आए और 578 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक 3 लाख 38 हजार 913 संक्रमित मिले हैं और 38 हजार 888 मौतें हुई हैं। यहां पर जून से लॉकडाउन हटाने का ऐलान किया गया था। हालांकि, बढ़ते मामलों को देखते हुए फैसला वापस लिया गया है। अमेरिका से सटी सीमा को भी सील कर दिया गया है।

मैक्सिको की राजधानी न्यू मैक्सिको सिटी के एक अस्थाई जांच केंद्र पर शनिवार को एक व्यक्ति का स्वैब सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी।

जापान: 664 नए मामले सामने आए

जापान में शनिवार को 664 नए मामले सामने आए। इनमें से 290 संक्रमित राजधानी टोक्यो में मिले। टोक्यो में लगातार तीसरे दिन 200 से ज्यादा संक्रमित मिले। टोक्यो में कुल 9 हजार 223 संक्रमित मिले हैं। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 25 हजार 334 पहुंच गया है।

जपान के टोक्यो में रविवार को मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सूमो टूर्नामेंट देखते लोग।

ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न में मास्क न लगाने पर जुर्माना

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने नए नियमों का ऐलान किया है। यहां मेलबर्न और मिशेल शायर में घर से निकलने से पहले मास्क लगाना जरूरी होगा। ऐसा न करने वालों पर 200 डॉलर (करीब 15 हजार रु.) का जुर्माना लगाया जाएगा। नए नियम बुधवार रात से लागू होंगे। 

ऑस्ट्रेलिया के विक्टरिया राज्य की सीमा से गाड़ियों से आने वाले लोगों की जांच करते ऑस्ट्रेलिया डिफेंस फोर्स के जवान।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ganga rises above danger mark in Farakka, possibility of increase in water level in Buxar and Bhagalpur | फरक्का में गंगा खतरे के निशान से ऊपर पहुंची, बक्सर और भागलपुर में भी जलस्तर में वृद्धि की संभावना

Mon Jul 20 , 2020
Hindi News Local Bihar Ganga Rises Above Danger Mark In Farakka, Possibility Of Increase In Water Level In Buxar And Bhagalpur पटना5 घंटे पहले कॉपी लिंक फरक्का में गंगा के लाल निशान के ऊपर आने के बाद अब बिहार में भी इसके जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना है। बिहार में […]

You May Like