न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Fri, 13 Nov 2020 08:40 AM IST
नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
– फोटो : PTI
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
बिहार विधानसभा के लिए हुए चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। इसके बाद जहां तेजस्वी यादव खुद को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पुराने सहयोगियों को वापस बुला रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पटना में चुनाव को लेकर हुई बहस में दो गुटों के बीच झड़प और फायरिंग हो गई। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के मंदिर इलाके में घटित हुई।
पीड़ित पक्ष की मानें तो घटना का कारण चुनाव को लेकर हुई बहस और आपसी रंजिश है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव की हार-जीत को लेकर दोनों गुटों के बीच बहस हुई। इसके बाद फायरिंग हो गई। घटना में घायल तीन युवकों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
लोगों का दावा है कि घटना में घायल होने वालों की संख्या तीन है जबकि पुलिस का कहना है कि गोली लगने से दो लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद नाराज लोगों ने एक आरोपी उदय को पकड़कर पिटाई कर दी। घटनास्थल पर पुलिस की टीम कैंप कर रही है। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
घटना को लेकर सिटी एसपी (मध्य) विनय तिवारी ने कहा कि दो लोगों को गोली लगी है और दोनों खतरे से बाहर हैं। मामले में एक गिरफ्तारी की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। कहासुनी के बाद दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी। थोड़ी देर में आरोपी उदय चार-पांच दोस्तों के साथ लौटा और ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। घटना के बाद भाग रहे उदय को लोगों ने पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी।

Source link
Fri Nov 13 , 2020
जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की ओर से शुरू हुए ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) तहत गांधी नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक बदमाश को देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस फिलहाल आरोपित से पूछताछ कर रही […]