12-13 लोग घर जाकर विधवा महिला की जीभ और नाक काटी, महिला ने शादी से करने से किया था इंकार

जैसलमेर। जैसलमेर जिले में दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आयी है। साकड़ा थाना क्षेत्र में एक विधवा  महिला ने दुबारा शादी से मना करने पर नाक और जीभ काट दी गई। गंभीर रूप से घायल हुई महिला का जोधपुर में इलाज चल रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य नामजद आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पीड़ित महिला के भाई ने उस संबंध में सांकड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया है। 

पुलिस के मुताबिक मामला सांकड़ा थाना क्षेत्र के जगीरों की ढाणी की घटना से जुड़ा है।  यहां एक विधवा महिला पर उसके ससुराल पक्ष के लोग अन्य व्यक्ति से शादी करने का दबाव डाल रहे थे। लेकिन महिला इसके लिये राजी नहीं हो रही थी। इस पर गुस्सासे ससुराल वालों ने महिला के नाक और जीभ को काट दिया। महिला को गंभीर हालात में जोधपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी जानू खान को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। 

6 साल पहले कोजे खान के साथ हुई थीशादी

खबर के मुताबिक पीड़िता के भाई जगीरों की ढाणी निवासी बसीर खान की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उसकी बहन की शादी 6 वर्ष पूर्व जगीरों की ढाणी निवासी कोजे खान के साथ हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद कोजे खान की मौत हो गई। इसके बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग ससुराल के अन्य व्यक्ति के साथ शादी के लिए उस पर दबाव डाल रहे थे। लेकिन उसकी बहन इसके लिये मना कर दिया। 

मंगलवार को दोपहर में दिया वारदात को अंजाम

बताया जा रहा हैं की मंगलवार को दोपहर 1 बजे दुले खान, इकबाल खान, हासम खान,सलि पत्नी हासम खान,फरूके खान,आम्बे खान, लाडू खान, मनु खान, अनवर खान, सलीम खान, जानू खान, नेमते खान और नेवे खान आदि दो बाइक व 1 ट्रेक्टर में सवार होकर आए।  उन्होंने एक राय होकर उसकी बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। बाद में धारदार हथियार से उसकी बहन की नाक और जीभ काट दी। हमलावरों ने उसका दाहिना हाथ भी तोड़ दिया। इस दौरान वहां मौजूद बिस्मिल्लाह ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उस पर भी हमला करके हाथ तोड़ दिया। घायलों को तत्काल सांकड़ा अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया।

यह खबर भी पढ़े: पथरी का रामबाण इलाज ये पौधा, कही मिल जाएं तो तुरंत तोड़ लेना इसके पत्ते



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नकली चांदी की सिल्ली बेचने वाला शातिर ठग चढा पुलिस के हत्थे

Thu Nov 19 , 2020
जयपुर। माणकचौक थाना इलाके में एक दुकानदार को एक नकली चांदी की सिल्ली बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपित के पास से नकली चांदी की सिल्ली और सर्टीफीकेट को जब्त फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में अन्य कई मामले खुलने की आशंका […]