निजी डेयरी प्लांट पर कार्यरत युवक की चाकू से गोद कर हत्या

जोधपुर। निकटवर्ती मोगड़ गांव की सरहद में अमूल डेयरी प्लांट पर कार्यरत एक श्रमिक की गुरुवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी। बदमाश कमरा किराए पर ढूंढने के बहाने वहां पर आए। चाकू से किए गए ताबड़तोड़ वार से फैक्ट्री श्रमिक मौके पर ही ढेर हो गया।

उसे साथी एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे मगर कुछ क्षण में डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। सूचना पर पुलिस मौका स्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। पुलिस हत्या का कारण ढूंढने में लगी है। हत्यारों की तलाश में आस पास नाकाबंदी करवाई गई है, मगर दोपहर तक उनका पता नहीं चला है। 

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उमेेश कुमार ओझा ने बताया कि महाराष्ट्र के लातूर जिले का रहने वाला 23 साल का सिद्धार्थ जाधव 1 सितंबर को मोगड़ा स्थित अमूल डेयरी प्लांट पर लगा था। उसे आज एक महिना ही हुआ था। वह फैक्ट्री परिसर के एक कमरें में अपने तीन चार अन्य साथियों के संग रहता था। ये लोग भी महाराष्ट्र के ही है। 

गुरूवार की सुबह पौने आठ बजे के आस पास चार पांच लोग फैक्ट्री परिसर से करीबन 200 मीटर की दूरी पर मोगड़ा गांव की सरहद में ही सिद्धार्थ को मिले। उन लोगों ने सिद्धार्थ को कोई कमरा किराए पर होने की बात पूछने लगे। इतने में सिद्धार्थ की तीन अन्य साथी वहां पर आ गए। क्या बात हुई? इतने में उन बदमाशों ने सिद्धार्थ पर चाकू से हमला बोल दिया। चाकू वार लगने से उसका बायां हाथ, गर्दन व दिल जख्मी हो गया।

इससे वह वहीं पर ढेर हो गया। उसके साथियों ने बदमाशों को पकडऩे का प्रयास किया मगर उन पर भी हमला बोल दिया। एक के पीठ पर हल्का सा जख्म लगा तो दूसरा साथी भी चोटिल हो गया। सिद्धार्थ का तीसरा साथी बदमाशों को पकडऩे पीछे भी भागा था। मगर वे भागने में कामयाब हो गए। इस पर फिर सिद्धार्थ को साथी तुरंत एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ क्षण डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। 

एक सितंबर को लगा था काम पर 

एडीसीपी ओझा ने बताया कि मृतक सिद्धार्थ गत महिने एक सितंबर को ही काम पर लगा था। उसका ठेकेदार मोहनलाल था। वह मोहनलाल के अंडर में काम कर रहा था। 

फैक्ट्री मालिक ने कल ही ठेकेदार को हटाया आज नया लगाया:

पुलिस अनुसंधान में बताया जाता है कि फैक्ट्री मालिक कल ही ठेकेदार को हटाया था और आज नया आदमी लगा दिया। अब इसमें आशंका यह भी बनी है कि कहीं ठेकेदार और सिद्धार्थ को लेकर कोई कहासुनी तो नहीं हुई जिस वजह से फैक्ट्री मालिक ने कल ठेेकेदार को हटाया था। फिलहाल पुलिस हर पहलु पर विचार कर रही है। 

मां पिता व सात बहनें है:

बताया गया कि मृतक सिद्धार्थ के मां पिता के अलावा सात बहनें भी है और संभवत: वह इकलौता पुत्र था। हत्या की वजह बदमाशों के पकड़े जाने पर ही खुल पाएगी। पुलिस ने हत्यारों की तलाश में टीमों को लगाया है। 

यह खबर भी पढ़े: Unlock-5 :15 अक्टूबर से खोले जा सकते हैं स्कूल, राज्य सरकारों को निर्णय लेने की छूट, अभिभावकों की मंजूरी अनिवार्य



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Covid-19: SC approves DGCA's recommendations on refund of airfare through credit shells

Thu Oct 1 , 2020
NEW DELHI: In a major relief to passengers, whose flights got cancelled due to the Covid-19 lockdown, the Supreme Court on Thursday accepted the recommendations of the Director General of Civil Aviation (DGCA) to refund ticket fares and also approved a credit shell scheme which will be valid till March […]