दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

जोधपुर। जिले के भोपालगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला को उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं किए जाने पर उसे देह व्यापार में धकेल दिया। पति और अन्य के खिलाफ अब पुलिस में इस बारे में केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने इस बारे में पड़ताल आरंभ की है। 

भोपालगढ़ पुलिस ने बताया कि घटना के संंबंध में थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके शादी कुछ समय पहले सुनील के साथ हुई थी। घरवालों ने सामथ्र्यनुसार दान दहेज ससुराल वालों को दिया था। मगर वे दहेज की मांग के प्रताडि़त करने लगे। 

एक दिन पति सुनील और अन्य ने मिलकर उसे कमरें में बंद कर दिया और अन्य लोगों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगे। उसका देहिक शोषण किया जाने लगा। पीडि़ता ने अपने पीहर आकर यह बात बताई। इस पर अब पति सुनील व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीडि़ता का मेडिकल करवाए जाने के साथ बयान लिए गए है। 

यह खबर भी पढ़े: अर्थव्यवस्था को लेकर राहुल का हमला, मोदी सरकार की रिपोर्ट कार्ड: कोरोना मृत्यु दर में सबसे आगे, GDP दर में सबसे पीछे

यह खबर भी पढ़े: Corona वैक्सीन खरीद और सौदों के लिए दुनियाभर के देशों में मची होड़, भारत ने की 150 करोड़ से अधिक डोज की एडवांस बुकिंग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

UEFA Nations League Belgium and Italy enters into semi-finals of nations league news updates | बेल्जियम सेमीफाइनल में, अगले साल अक्टूबर में 2006, 2010 और 2018 वर्ल्ड कप विजेता टीमों से मुकाबला

Thu Nov 19 , 2020
Hindi News Sports UEFA Nations League Belgium And Italy Enters Into Semi finals Of Nations League News Updates Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप पेरिस2 घंटे पहले कॉपी लिंक बेल्जियम के रोमेलू लुकाकू ने अपने पिछले 14 मैच में 17 गोल दागे […]