चंडीगढ़। हरियाणा के अलीकां गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई हैं। यहाँ अज्ञात नवजात का दुखद अंत हुआ। उसके जन्म की खुशियों- बधाइयों और रस्मों की बात तो दूर कानोंकान किसी को नन्हें मेहमान के आने की खबर तक नहीं हुई। न जाने क्यों, उसे अंधेरी रात में सुनसान गली में मिट्टी के नीचे दबा दिया गया।
जानकारी के अनुसार सुबह सफाई कर्मियों ने देखा कि कुत्ते उसके शव को नोच रहे हैं। तब तक काफी देर हो चुकी थी। कुत्ते शरीर को खा चुके थे। बचा था तो सिर्फ सीने के ऊपर का हिस्सा, जिनसे दोनों हाथ जुड़े हुए थे। उसकी पहचान भी नहीं हो पाई कि वह लड़का था या लड़की।
खबर के अनुसार पुलिस इसे अनचाही बेटी और तांत्रिक क्रिया से जोड़कर देख रही है। उन सभी मांओं का रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है, जिन्होंने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है।
और अंत में – बिना नाम के इस बच्चे का पोस्टमार्टम किया गया। मासूम की देह को गांव के ही बाग की मिट्टी में हमेशा के लिए दफना दिया गया, जिसे मां की गोद भी नसीब नहीं हुई।
यह खबर भी पढ़े: रेप का केस करवाने की दे रही थी धमकी, युवक ने लड़की सहित माता-पिता को गोली मारकर की हत्या, जानिए पूरा मामला