योग गुरु ने मह‍िला से शादी का झांसा देकर क‍िया दुष्‍कर्म, गृहमंत्री के न‍िर्देश पर मामला दर्ज

बिलासपुर। बिलासपुर में एक योग गुरु दुष्‍कर्म के मामले में फंस गए हैं। एक महिला ने शादी का झांसा देकर योग शिक्षक पर दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है। महिला खुद शादीशुदा है। ऐसे में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से मना करते हुए कोर्ट जाने की सलाह दी। हालांकि गृहमंत्री के दखल से रव‍िवार काे मामला दर्ज हो गया है। खास बात यह है कि योग गुरु की दो दिन बाद शादी होने वाली है।

सिविल लाइंस निवासी महिला का आरोप है कि स्थानीय योग सिखाने वाला युवक दुर्गेश राठौर करीब एक साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। जब शादी करने के लिए कहा तो इनकार कर दिया। इसके बाद महिला रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सिविल लाइंस थाने पहुंच गई, लेकिन पुलिसकर्मियों ने महिला को शादीशुदा होने के कारण कोर्ट जाने की सलाह दे दी।

इसके बाद महिला शनिवार देर शाम छत्तीसगढ़ भवन पहुंच गई और वहां पहुंचे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से शिकायत की। उनके दखल के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया। गृहमंत्री साहू ने पुलिस को पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेने के लिए कहा। वहीं महिला का कहना है कि योग गुरु दुर्गेश की दो दिन बाद शादी होने वाली है। आरोप है कि योग गुरू का बड़ा भाई भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। फ‍िलहाल पुल‍िस ने आज मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

यह खबर भी पढ़े: Farmer’s Protest: किसानों के भारत बंद को मिला राजस्थान सरकार का समर्थन, सीएम गहलोत ट्वीट कर किया ऐलान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Matthew Wade on MS dhoni with Shikhar Dhawan | India vs Australia 2nd T20 mahendra singh dhoni | धवन को स्टंप आउट करने से चूके मैथ्यू वेड बोले- मैं धोनी नहीं और उनके जैसा तेज भी नहीं

Sun Dec 6 , 2020
Hindi News Sports Cricket Matthew Wade On MS Dhoni With Shikhar Dhawan | India Vs Australia 2nd T20 Mahendra Singh Dhoni Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप सिडनी3 घंटे पहले कॉपी लिंक भारतीय पारी के 9वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर कप्तान मैथ्यू […]