VIP चोर…ये लड़की फ्लाइट से जाती थी चोरी करने, इतना माल छूमंतर किया कि बन गई करोड़पति, फिर एक दिन…

मुंबई। फ्लाइट या प्लेन का नाम सुनते अमीर या बिजनेसमैन जहन में आ जाते हैं। क्योंकि क्योंकि यही लोग रोज इनमें सफर करते हैं। लेकिन मुंबई पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है। जिसकी कारनामे सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। मुंबई पुलिस ने एक ऐसी महिला ऑर्केस्ट्रा आर्टिस्ट को बेंगलुरु से अरेस्ट किया है, जो फ्लाइट से अलग-अलग शहरों में जाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देती थी। महिला की पहचान 46 साल की मुनमुन हुसैन उर्फ अर्चना बरुआ उर्फ निक्की के रूप में हुई है। जांच में यह भी सामने आया है कि महिला ने पिछले कुछ सालों के दौरान करोड़ों की संपत्ति बना ली है। सीनियर इंस्पेक्टर जगदीश साइल और योगेश चव्हाण की टीम ने उसे मंगलवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया।

मॉल में 13 लाख की चोरी के बाद एक्टिव हुई थी पुलिस

जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ साल पहले शादी की खरीदारी के लिए एक महिला मुंबई के लोअर परेल के फिनिक्स मॉल में कुछ कपड़े खरीदने पहुंची थी। उसके पास 13 लाख रुपए के आभूषण थे। शॉपिंग के दौरान महिला ने यह बैग कुछ देर के लिए अपने बेटे को दिया था। बेटे के पास किसी को फोन आया और वह वह बैग नीचे रख बातचीत में व्यस्त हो गया। इसी दौरान मुनमुन ने बैग उठाया और गायब हो गई।

ऐसे आरोपी महिला तक पहुंची पुलिस टीम

सीनियर इंस्पेक्टर जगदीश साइल ने बताया कि इस वारदात के कुछ दिनों पहले दादर के शिवाजी पार्क में भी इसी तरह चोरी हुई थी। जब क्राइम ब्रांच ने दोनों जगह के सीसीटीवी फुटेज देखे, तो दोनों जगह एक ही महिला नजर आई। तब से उसकी तलाश जारी थी और मंगलवार को उसके बेंगलुरु में होने की जानकारी मिली। इसके बाद स्थानीय पुलिस की सहायता से उसे ट्रेस किया गया और अरेस्ट किया गया।

फ्लाइट से जाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देती थी मुनमुन

मुनमुन एक बार में कम से कम 10 से 20 लाख रुपए से कम के गहने या कैस नहीं चुराती थी। वह देश के बड़े-बड़े शॉपिंग माल में लोगों के बैग चलते-चलते साफ कर देती थी। जांच में सामने आया है कि मुनमुन एक हाईप्रोफाइल महिला बनकर देश के अलग-अलग शहरों में फ्लाइट से जाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देती थी। पुलिस को अब तक 9 मामलों में उसकी संलिप्तता का पता चला है। इन मामलों में महिला ने 20 लाख से ज्यादा का माल गायब किया था। जांच में यह भी सामने आया मुनमुन एक अच्छी सिंगर है और मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता में कई शो कर चुकी है। वह बेंगलुरु में एक आर्केस्ट्रा टीम से जुड़ गई और वहां के बार में काम करने लगी।

ज्वेलरी को गिरवी रख पैसे लेती थी मुनमुन

मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली मुनमुन कभी चोरी वाली ज्वैलरी को बेचती नहीं थी। वह इसे साहूकारों के पास गिरवी रख इसके बदले मोटी रकम लेती थी और वापस उनके पास इसे लेने नहीं जाती थी। लगभग सभी जगहों पर उसने परिवार के किसी सदस्य के बीमार होने का हवाला दिया था।

यह खबर भी पढ़े: पाई-पाई को मोहताज हुई इमरान सरकार! अब बेजुबान पक्ष‍ियों की हत्‍या से कमाएगी पैसा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवती से जोर जबरदस्ती कर बनाए 3000 आपत्तिजनक फोटो और 15 अश्लील वीडियो, फिर सार्वजनिक करने की धमकी देकर किया बार-बार बलात्कार और 5 लाख रुपए की मांग

Sat Dec 19 , 2020
उदयपुर। कभी-कभी जान पहचान भी नुकसान करा बैठती है। बाद में पछताने के सिवाए कुछ नहीं मिलता। उदयपुर में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई करने आई एक युवती के साथ भी ऐसा ही हुआ। उदयपुर की हिरणमगरी थाना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के […]