राजगढ़। जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दण्ड में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने गांव के ही युवक पर छेड़खानी करने और विरोध पर जाति के बारे में अपशब्द बोलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम दण्ड निवासी 30 वर्षीय महिला ने बताया कि 11 दिसम्बर को गांव के विष्णु पुत्र बद्रीलाल कलाल के घर के सामने से निकल रही थी, तभी उसने बुरी नीयत से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जाति के बारे में अपशब्द कहे। शिकायत में देरी की वजह लोक-लाज का ख्याल बताया गया है। पुलिस ने मौके से फरार आरोपित के खिलाफ धारा 354,एससीएसटी एक्ट के तहत कार्रवाई कर तलाश शुरु की।
यह खबर भी पढ़े: राहुल देव ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 20 साल, बोले- एक समय पाई-पाई के लिए मोहताज हो गया था, लेकिन…
यह खबर भी पढ़े: आज होगा सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात, 400 साल बाद होगा ऐसा अनूठा संयोग