फंदे पर लटका मिला शव

जोधपुर। शहर के निकटवर्ती सांगरिया स्थित मालियों की ढाणी में गुरुवार सुबह एक गर्भवर्ती की संदिज्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव लोहे के गर्डर में लगे हुक से फंदे पर लटका मिला। पैर पलंग को पूरी तरह छू रहे थे। सूचना पर बासनी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार्रवाई आरंभ की। शव को एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पीहर पक्ष को सूचना दी गई है। 

बासनी पुलिस ने बताया कि आज सुबह दस बजे के आस पास सूचना मिली कि सांगरिया स्थित मालियों की ढाणी में रहने वाली 23 साल की ममता उर्फ गुडिय़ा पत्नी अजयसिंह गहलोत ने अपने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी है। ममता तीन माह की गर्भवती थी। इसी साल जनवरी में उसके एक बेटी हुई थी, जो भी चल बसी थी। उसका पति घर में नीचे फ्लोर मिल (आटा चक्की) चलाता है। सुबह वह दुकान पर चला गया। बाद में ममता का शव कमरें में लगे लोहे की गर्डर में हुक से साड़ी पर फं दे से लटका दिखा। फिर पुलिस को सूचना दी गई। उसका पीहर मंगरापंजला बताया जाता है। पीहर पक्ष को सूचना दी गई है। उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या की आरंभिक वजह घरेलु अन्तर्कलह सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस की तरफ से अनुसंधान जारी है।

यह खबर भी पढ़े: फिल्म इंडस्ट्री शोक में की लहर: 32 वर्षीय मराठी अभिनेता आशुतोष भाकरे ने किया सुसाइड

यह खबर भी पढ़े: PM मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवीण जुगनाथ ने नए सुप्रीम कोर्ट भवन का संयुक्त रूप से किया उद्घाटन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Azharuddin on life ban for Match Fixing Mohammad Azharuddin say don't know the reasons for banning News Updates | लाइफ टाइम बैन पर 20 साल बाद अजहरूद्दीन ने कहा- मैं नहीं जानता किस कारण से मुझ पर प्रतिबंध लगा था

Thu Jul 30 , 2020
Hindi News Sports Cricket Azharuddin On Life Ban For Match Fixing Mohammad Azharuddin Say Don’t Know The Reasons For Banning News Updates 6 घंटे पहले कॉपी लिंक अजहरुद्दीन ने 99 टेस्ट में 45 की औसत से 6215 रन बनाए हैं। 334 वनडे में उनके नाम 36.9 की औसत से 9378 […]