छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, आधी रात के बाद घर में घुसकर किया गया हमला

रायपुर। राजधानी से सटे दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के खुड़मुड़ा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। घटना बीती आधी रात की है। इनमें दो महिलाएं और पिता-पुत्र शामिल हैं। दोनों महिलाओं का शव मौके पर मिला है, जबकि बाप-बेटे की लाश पानी की टंकी में मिली है। इसके अलावा परिवार का ही 11 वर्षीय एक लड.का गंभीर रूप से घायल है। पुलिस उसे दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की गहन जांच-पड.ताल कर रही है।

अमलेश्वर थाना पुलिस के अनुसार बीती रात गांव के सोनकर परिवार के 8 सदस्य घर में सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावारों ने घर में घूसकर पत्थरों से हमला कर दिया। दुलारी सोनकर (55) और उसकी बहू कीर्ति सोनकर (27) , पति और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा 11 साल का लड.का गंभीर रूप से घायल है। उसके अलावा तीन बच्चे सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी सरपंच से मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस को संदेह है कि इस संगीन वारदात में किसी करीबी का हाथ हो सकता है।

गांव का यह सोनकर परिवार गन्ने की खेती करता था। मौके पर आईजी, एसपी और पुलिस विभाग के अन्य आला अधिकारी पहुंच चुके हैं। पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और कातिल पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

यह खबर भी पढ़े: अंकिता लोखंडे के जन्मदिन का वीडियो वायरल, बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ की जमकर मस्ती

यह खबर भी पढ़े: अगर आपकी हैं 40 के बाद भी जवां दिखने की तमन्ना, तो आजमाएं ये टिप्स…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Badminton : Sindhu, Saina returns after 10 months BAI names 8 players squad thailand open, bwf world tour finals | थाईलैंड में 3 टूर्नामेंट्स के लिए 8 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित, साईं प्रणीत और श्रीकांत भी टीम में

Mon Dec 21 , 2020
Hindi News Sports Badminton : Sindhu, Saina Returns After 10 Months BAI Names 8 Players Squad Thailand Open, Bwf World Tour Finals Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप नई दिल्ली40 मिनट पहले कॉपी लिंक साइना नेहवाल और पीवी सिंधू फरवरी के बाद […]