शादी करने से मना करने पर सनकी आशिक ने मासूम को उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली। जिस महिला से एक युवक ने प्यार किया, उसी के दस साल के बेटे को किडनैप कर मार दिया। क्योंकि पति से अलग रही महिला ने बेटे की वजह से इस युवक से शादी करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। बच्चे की हत्या के बाद आरोपित महिला की सहानुभूति बटोरने के लिए उसकी खोजबीन का ड्रॉमा करता रहा। हालांकि, पुलिस की जांच में उसका भेद खुल गया और इस मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने सीआईडी सीरियल देख इस बच्चे को अगवा कर मारने की साजिश रची थी। आरोपित की पहचान बिट्‌टू (22) के रूप में हुई है। वह संजय कॉलोनी भाटी माइंस इलाके का रहने वाला है। यह मामला मैदानगढ़ी इलाके का है। डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया संजय कॉलोनी निवासी एक महिला ने करीब दस साल के बेटे की गुमशुदगी दर्ज करायी थी। उसने बताया बेटा शाम चार बजे जनरल स्टोर पर कुछ सामान लेने के लिए गया था जो वापस नहीं लौटा। उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। 

पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज कर लिया। महरौली सब डिवीजन एसीपी रणबीर सिंह और मैदानगढ़ी एसएचओ जतन सिंह की टीम ने मामले की जांच शुरु की। महिला से बात करने पर पता चला उसका पति से विवाद चल  रहा है। बच्चे की कस्टडी को लेकर भी झगड़ा था। बच्चे का पति उसे कई बार अपने घर भी ले जा चुका था, जिसे बाद में उसकी मां अपने साथ ले आई। इस सिलसिले में बच्चे के माता पिता दोनों से ही बात की गई लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिला। इस सबके बीच 24 दिसंबर को रिज इलाके में तालाब से सड़ी हालत में बच्चे की लाश मिली। वह महिला का ही बेटा निकला। जांच के दौरान जांच में एक नया एंग्ल जुड़ गया। वह महिला का जानकार युवक था। टैक्नीकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने बिट्‌टू नाम के इस युवक को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की गई जिसके बाद बच्चे की मौत के बारे में पता चला आरोपित ने खुलासा किया वह महिला के बेहद नजदीक था। 

उससे शादी करना चाहता था, लेकिन घर वालों ने उसकी शादी किसी दूसरे से करा दी। ऐसा होने से वह बहुद दुखी हुआ, क्योंकि वह महिला से प्यार करता था। दो साल बाद इस महिला का अपने पति से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों अलग अलग रहने लगे। महिला अपने मायके रहने लगी। पति पत्नी का विवाद होने से उसे एक बार फिर महिला के नजदीक आने का मौका मिल गया। वह महिला के घर जाने लगा। बच्चे से भी दोस्ताना व्यवहार करने लगा। बिट्‌टू ने महिला से शादी का ऑफर दिया। लेकिन उसने बेटे के कारण ऐसा करने से मना कर दिया। इस कारण यह बच्चा बिट्‌टू की आंखों में खटकने लगा। बिट्‌टू ने सीआईडी सीरियल देख इस बच्चे को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 28 नवंबर को वह बच्चे को कुछ खिलाने के बहाने ग्रामीण सेवा से मैदानगढ़ी इलाके के जंगल में ले आया, जहां उसने गमछे से बच्चे का गला घोंट दिया। इसके बाद तालाब में बच्चे का शव फेंक दिया। बाद में घर लौट वह बच्चे की खोजबीन का ड्रॉमा करता रहा। अगले दिन आरोपित फिर मौके पर पहुंचा, जहां उसने देखा कि शिवम की लाश तालाब में नजर आ रही है। उसने शव को बाहर निकाल पत्थर के नीचे छिपा दी। इसके बाद पचास रुपए का पेट्रोल खरीदकर लाया और शव जलाने की कोशिश की। गीले कपड़े और कम पेट्रोल होने की वजह से वह शव को नहीं जला सका। इसके बाद वह चला गया। अगले दिन वह फिर मौके पर गया, जहां उसने बच्चे के कपड़े और जूते निकाल दिए। शव को प्लास्टिक बैग में रखा और तालाब में फेंक दिया।

यह खबर भी पढ़े: प्रधानमंत्री ने वर्चुल मोड के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान निधि की सांतवीं किस्त जारी की



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शादी करने से मना करने पर सनकी आशिक ने मासूम को उतारा मौत के घाट

Fri Dec 25 , 2020
नई दिल्ली। जिस महिला से एक युवक ने प्यार किया, उसी के दस साल के बेटे को किडनैप कर मार दिया। क्योंकि पति से अलग रही महिला ने बेटे की वजह से इस युवक से शादी करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। बच्चे की हत्या के बाद आरोपित महिला की […]