नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी ग‍िरफ्तार

नई दिल्ली। द‍िल्‍ली पुलि‍स की क्राइम ब्रांच की एसटीएफ ने एक नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पकड़े जाने पर पचास हजार रुपए का इनाम घोषित था। वह कृष्णा नगर इलाके में हुई इस वारदात के केस में वांछित था। आरोपी की पहचान राम चौधरी उर्फ पंकज (22) के तौर पर हुई। वह मूलरुप से बिहार का रहने वाला है।

क्राइम ब्रांच अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बीके सिंह ने बताया आरोपी और पीड़िता दोनों ही कृष्णा नगर क्षेत्र में रहते हैं। आरोपी और शिकायतकर्ता एक फैक्टरी में काम करते थे। पिछले साल तीन अक्टूबर को एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी नाबालिग बेटी घर से लापता है। मामले  की जांच के दौरान पुलिस इस लड़की को बिहार से दिल्ली ले आई। इस साल यही लड़की फिर अपने घर से गायब हो गई। जो काफी तलाशने के बाद भी नहीं मिली। इसके बाद उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। खुद की गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी घर छोड़कर भाग गया। कोर्ट ने इस केस में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। 16 मार्च को कृष्णा नगर इलाके में दर्ज हुए इस लड़की के अपहरण के दूसरे मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक सूचना पर आरोपी को 21 जुलाई को जहांनाबाद बिहार रेलवे स्टेशन के पास से दबोच लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया यह लड़की उसकी दोस्त बन गई थी, जिसे वह लेकर बिहार गया था। आरोपी ने न केवल उसके साथ गलत काम किया बल्कि वह उसे टॉर्चर भी करता था।

यह खबर भी पढ़े: कोरोना पॉजिटिव युवती से डॉक्टर ने की छेड़छाड़, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में मचा हड़कंप

यह खबर भी पढ़े: Crime: लव जिहाद में मां-बेटी की हत्या, आरोपित ने घर में गड्ढा करके दफनाए शव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MS Dhoni 39th Birthday Photos Share by Sakshi with Jiva and Hardik Pandya Krunal Pandya wife Pankhuri News Updates | साक्षी ने धोनी के जन्मदिन की फोटो शेयर की, जीवा के साथ हार्दिक और कृणाल पंड्या भी नजर आए

Wed Jul 22 , 2020
Hindi News MS Dhoni 39th Birthday Photos Share By Sakshi With Jiva And Hardik Pandya Krunal Pandya Wife Pankhuri News Updates 12 घंटे पहले कॉपी लिंक महेंद्र सिंह धोनी ने 7 जुलाई को 39वां बर्थडे अपने फार्महाउस पर ही मनाया पंड्या परिवार चार्टर प्लेन से धोनी का जन्मदिन मनाने रांची […]