Market News In Hindi : BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: June 15 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates | सुबह 110 अंक नीचे खुला बीएसई, अब तक की ट्रेडिंग के दौरान 854 अंक तक नीचे गिरा; निफ्टी में 246 पॉइंट की गिरावट

  • शुक्रवार को बीएसई 242 अंक ऊपर 33,780 पर और निफ्टी 70 पॉइंट ऊपर 9,972 पर बंद हुआ था
  • शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नैस्डैक 1.01 फीसदी बढ़त के साथ 96 अंक ऊपर 9,588.81 पर बंद हुआ था

दैनिक भास्कर

Jun 15, 2020, 01:47 PM IST

मुंबई. सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 110.34 अंक नीचे और निफ्टी 53.55 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। अब तक की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई में 854.6 अंक तक और निफ्टी में 246.55 पॉइंट तक की गिरावट आई है। अभी बीएसई 709.73 अंक नीचे 33,071.16 पर और निफ्टी 213.15 पॉइंट नीचे 9,759.75 पर कारोबार कर रहा है।

इससे पहले शुक्रवार को बीएसई 1101.68 अंक नीचे और निफ्टी 357.05 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 1190.27 अंक तक नीचे गिर गया था। हालांकि, ट्रेडिंग के आखिरी घंटे में बीएसई और निफ्टी में बढ़त आ गई। कारोबार के अंत में बीएसई 242.52 अंक ऊपर 33,780.89 पर और निफ्टी 70.90 पॉइंट ऊपर 9,972.90 पर बंद हुआ था।

बीएसई में शामिल इन बैंक के शेयरों में गिरावट

बैंक गिरावट (%)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 2.73 %
फेडरल बैंक 2.76 %
ICICI बैंक 3.25 %
एक्सिस बैंक 3.42 %
इंडसइंड बैंक 4.84 %

अमेरिकी बाजारों में रही बढ़त
शुक्रवार अमेरिकी बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.90 फीसदी की बढ़त के साथ 477.37 अंक ऊपर 25,605.50 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.01 फीसदी बढ़त के साथ 96.08 अंक ऊपर 9,588.81 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.31 फीसदी बढ़त के साथ 39.21 पॉइंट ऊपर 3,041.31 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.07 फीसदी गिरावट के साथ 2.00 अंक नीचे 2,917.74 पर बंद हुआ था। इधर इटली और फ्रांस के बाजार में भी बढ़त रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,33,012 हो गई है। इनमें 1,53,762 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 1,69,691 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 9,520 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 7,989,989 हो चुकी है। इनमें 435,493 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 117,853 हो चुकी है।

01:45 PM बीएसई टेलीकॉम में शामिल 13 में से 8 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 5 में गिरावट है।

01:25 PM बीएसई 709.00 अंक नीचे 33,071.89 पर और निफ्टी 197.10 पॉइंट नीचे 197.10 पर कारोबार कर रहा है।

12:31 PM आज निफ्टी 53.55 अंक नीचे खुला। अभी ये 229.70 पॉइंट नीचे 9,743.20 पर कारोबार कर रहा है। इसमें 2.3% की गिरावट है।

12:24 PM बीएसई 30 में शामिल अब 3 कंपनियों के शेयर में बढ़त अन्य सभी में गिरावट है; महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

11:16 AM बीएसई 709.73 अंक नीचे 33,071.16 पर और निफ्टी 213.15 पॉइंट नीचे 9,759.75 पर कारोबार कर रहा है।

10:46 AM बीएसई 30 में शामिल अब सिर्फ महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में उछाल है, अन्य सभी में गिरावट है।

10:13 AM बीएसई ऑटो में शामिल 16 में से 7 कंपनियों के शेयर में बढ़त और 9 के शेयरों में गिरावट है।

09:42 AM बीएसई बैंकेक्स में शामिल 9 में से सिर्फ एक सिटी यूनियन बैंक के शेयर में बढ़त है।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 1 से 12 जून तक भारतीय पूंजी बाजार में 20,574 करोड़ रुपए का निवेश किया है। वैश्विक बाजार में नकदी बढ़ने पर विदेशी निवेशक उभरते बाजारों में पैसा लगा रहे हैं इसलिए भारतीय बाजार में भी विदेशी निवेश में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

09:33 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स; इंडसइंड बैंक और टाटा स्टील के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है।

09:31 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; ZEEL के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:26 AM बीएसई 30 में शामिल 9 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 21 के शेयरों में गिरावट है।

09:25 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से सिर्फ 6 में बढ़त है, अन्य 17 सेक्टर मे ंगिरावट है।

09:23 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से 12 में बढ़त और 21 में गिरावट है।

09:15 AM बीएसई 209.59 अंक नीचे 33,571.30 पर और निफ्टी 80.70 पॉइंट नीचे 9,892.20 पर कारोबार कर रहा है।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार का प्रदर्शन

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Coronavirus In Uttarpradesh Latest News Update New Cases Found And Total Positive Patients - यूपी में कोरोना Live: हरदोई में 10 और हमीरपुर में 13 नए मरीज, प्रदेश में कुल 13645 संक्रमित

Mon Jun 15 , 2020
कोरोना वायरस की जांच कराता शख्स (फाइल फोटो) – फोटो : पीटीआई पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर Free मेंकहीं भी, कभी भी। 70 वर्षों से करोड़ों पाठकों की पसंद ख़बर सुनें ख़बर सुनें रामपुर में कोरोना के 7 नए मामले। रामपुर जिले में सोमवार को कोरोना के सात नए मामले सामने […]