नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने फर्जी कागजात तैयार कर एक मृत महिला की 20 करोड़ की प्रॉपर्टी पर कब्जा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला का कोई उत्तराधिकारी नहीं है और दिल्ली के कई पॉश इलाके में महिला की प्रॉपर्टी है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर उसके फर्जीबाड़े के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
शाखा के संयुक्त आयुक्त ओ पी मिश्रा ने बताया कि आरोपी की पहचान साउथ एक्सटेंशन निवासी अरविंद ढींगरा के रूप में हुई है। शाखा मेें सरकार के जनरल प्रशासन के अधिकारिक ट्रस्टी की तरह से फर्जीबाड़ा की शिकायत की गई। जिसमें बताया गया कि ईस्ट ऑफ कैलाश के डीडीए फ्लैट की रहने वाली कृष्णा खन्ना (64) को वर्ष 2014 में बीमार होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी दिल्ली के विभिन्न पॉश इलाके में संपत्तियां थी। लेकिन उनका कोई कानूनी उत्तराधिकारी नहीं था। छानबीन के दौरान उनके भाईयों का पता चला। लेकिन उनकी भी मौत हो चुकी है। इस बीच साजिश के तहत उनकी संपत्ति की जाली दस्तावेज तैयार कर उसे बेचने का प्रयास किया गया।
शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने फर्जी कागजात को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा। जांच रिपोर्ट में पता चलाï कि महिला का फर्जी हस्ताक्षर कर कागजात तैयार किए गए थे। कृष्णा खन्ना के सभी प्रॉपर्टी की जानकारी हासिल की गई है। साथ ही उनके बैंक खातों को डेबिट सुविधा के लिए तुरंत फ्रीज कर दिया गया है। किसी भी तरह के लेन-देन न हो इसके लिए राजस्व अधिकारियों को सर्तक कर दिया गया है। छानबीन करने के बाद पुलिस ने फर्जी कागजात बनाने वाले अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है और इस फर्जीबाड़े में शामिल अन्य लोगां की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
यह खबर भी पढ़े: राजस्थान सियासी संकट: जैसलमेर में कांग्रेस का जमावड़ा, शाले मोहम्मद और गाजी फ़क़ीर करेंगे मेहमाननवाजी