चोरों ने भगवान तक को नहीं बख्शा, साईं मंदिर से चोरों ने उड़ाया चांदी का सिंहासन, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में चोरों ने भगवान तक को नहीं बख्शा। यहां के सेक्टर 39 थाना अंतर्गत सेक्टर 37 अरुण विहार में बने साईं मंदिर में चोरों ने अपना हाथ साफ कर लिया। चोर चांदी से बनी साईं बाबा के सिहांसन और अन्य महंगी चीजें उड़ा ले गए। 

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस को जानकारी मिली कि सेक्टर 37 स्थित अरुण विहार में सनातन धर्म मंदिर में चोरी हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने  जांच में पाया कि अज्ञात चोरों ने मंदिर का छत्र, दो शेर चांदी के और साईं बाबा जिस सिंहासन पर बैठे हैं उसका आधा हिस्सा चुरा कर फरार हो गए हैं। रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया है। दो संदिग्ध सेक्टर के वार्ड आठ में घूमते कैद हुए हैं। जांच की जा रही है, जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।

यह खबर भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की CBI जांच करा सकती है बिहार सरकार

यह खबर भी पढ़े: इस राज्य में आज से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों पर लगेगा 500 रुपये जुर्माना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Roger Binny on MS Dhoni Retirement and Dhoni Fitness and Cricket Career News Updates | पूर्व सेलेक्टर रोजर बिन्नी ने कहा- धोनी को युवाओं के लिए जगह छोड़नी चाहिए, उनके पास पहले जैसी फिटनेस भी नहीं है

Sat Aug 1 , 2020
एक घंटा पहले धोनी ने अब तक 90 टेस्ट में 4876 और 350 वनडे में 10773 रन बनाए हैं। उनके नाम 98 टी-20 में 1617 और आईपीएल के 190 मैच में 4432 रन हैं। -फाइल फोटो महेंद्र सिंह धोनी ने पिछला मैच जुलाई 2019 में वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल […]