पहली पत्नी से विवाद का कारण युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कोडरमा। मरकच्चो थाना क्षेत्र के चोपनाडीह पंचायत के बांसडीह में प्रवीण कुमार (25)  ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक बांसडीह निवासी था। मृतक की नानी शांति देवी ने बताया कि उसके नाती प्रवीण की शादी दो वर्ष पूर्व ही हुई थी। उसकी एक बच्ची भी है। युवक प्रवासी मजदूर था और कंपनी में कार्य करने के दौरान रांची क्षेत्र की एक लडकी से प्रेम संबंध के बाद उसे लॉक डाउन के दौरान साथ में घर ले आया था।

यह पहली पत्नी से विवाद का कारण बन गया और इस कारण कई बार पंचायत भी हुई। दोनों पति पत्नी का मामला महिला थाना कोडरमा तक जा पहुंचा। विवाद के समझौता को लेकर बुधवार को महिला को थाना बुलाया गया। दोनों पति पत्नी में हुए विवाद का समझौता भी पुलिस ने करा दिया था। इसी दौरान युवक ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर गुरुवार को युवक का शव पुलिस ने उसके घर से बरामद किया।

यह खबर भी पढ़े: राममंदिर भूमिपूजन पर पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब, आतंकी देश से यही उम्मीद

यह खबर भी पढ़े: राष्ट्रीय महिला आयोग ने महेश भट्ट व मौनी रॉय सहित कई अभिनेत्रियों को भेजा नोटिस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

England Vs Pakistan 1st Test 2nd Day Live | ENG Vs PAK Manchester First Test Live Cricket Score Updates | दूसरा दिन खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 92/4; पाकिस्तान को 234 रन की बढ़त, शान मसूद ने 156 रन की पारी खेली

Fri Aug 7 , 2020
Hindi News Sports Cricket England Vs Pakistan 1st Test 2nd Day Live | ENG Vs PAK Manchester First Test Live Cricket Score Updates एक घंटा पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने 69 शादाब ने 45 रन बनाए, जोफ्रा आर्चर और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 3-3 विकेट लिए टेस्ट […]