Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll | प्रतिबंधों का उल्लंघन करने पर आयरलैंड के मंत्री का इस्तीफा; हॉन्गकॉन्ग में 1 सितंबर से मास टेस्टिंग; दुनिया में अब तक 2.30 करोड़ संक्रमित

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

वॉशिंगटनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

हॉन्गकॉन्ग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैरी लैम कोरोनावायरस को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करती हुईं। उन्होंने कहा कि चीन की मदद से देश में मास टेस्टिंग की जाएगी।

  • दुनिया में अब तक 8 लाख मौतें हुईं, 1.56 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में 57 लाख से ज्यादा संक्रमित, 1.78 लाख लोगों की मौत हुई

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 30 लाख 42 हजार 852 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 56 लाख 47 हजार 244 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 1 हजार 186 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

आयरलैंड के कृषि मंत्री डारा कैलेरी ने प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के चलते इस्तीफा दे दिया। बुधवार को उन्होंने 80 लोगों के साथ डिनर किया था। उन्होंने कहा कि इस इवेंट में जाकर उन्होंने गलत किया। देश में 27 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि 1776 लोगों की जान जा चुकी है।

उधर, हॉन्गकॉन्ग में 1 सितंबर से सभी नागरिकों का फ्री में कोरोना टेस्ट किया जाएगा। लोग अपनी इच्छा से टेस्ट करा सकेंगे। यह दो हफ्ते तक चलेगा। हॉन्गकॉन्ग की नेता कैरी लैम ने कहा कि चीन से समर्थन के चलते यह टेस्टिंग संभव हुआ।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 57,86,468 1,78,987 31,11,512
ब्राजील 35,13,039 1,12,670 26,53,407
भारत 29,73,368 55,928 22,20,799
रूस 9,46,976 16,189 7,61,330
साउथ अफ्रीका 6,03,338 12,843 5,00,102
पेरू 5,67,059 27,034 3,80,730
मैक्सिको 5,43,806 59,106 3,71,638
कोलंबिया

5,13,719

16,183 3,39,124
स्पेन 4,07,879 28,838 उपलब्ध नहीं
चिली 3,93,769 10,723 3,67,897

चीन: 13 दिन से नया केस नहीं

चीन की राजधानी बीजिंग में 13 दिनों से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। सरकार ने इसे देखते हुए यहां मास्क अनिवार्य तौर पर लगाने की पाबंदी हटा ली है। हालांकि, ज्यादातर लोग मास्क पहनकर ही बाहर निकल रहे हैं। लोगों का कहना है कि मास्क लगाने के बाद वे सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

बीजिंग में यह दूसरी बार है, जब सरकार ने पाबंदियों में राहत दी है। इससे पहले अप्रैल में लोकल एडमिनिस्ट्रेशन ने लोगों को बिना मास्क घर से बाहर निकलने की छूट दी थी।

4 लैटिन अमेरिकी देशों में संक्रमण का आंकड़ा 2 लाख के पार

4 लैटिन अमेरिकी देशों (मैक्सिको, ब्राजील, पेरू और अर्जेंटीना) में मौतों का आंकड़ा 2 लाख के पार हो गया है। इन चार देशों में 35 लाख संक्रमण के मामलों के साथ ब्राजील पहले नंबर पर है। 5 लाख से ज्यादा संक्रमितों के साथ मैक्सिको दूसरे नंबर पर है। इसके साथ ही पेरू और अर्जेंटीना में भी नए मामले बढ़े हैं। बीते हफ्ते इन देशों में हर दिन करीब 3 हजार लोगों की जान गई है।

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में गुरुवार को कब्रिस्तान के बाहर एक संक्रमित का शव उतारते कर्मचारी। देश में अब तक 1.12 लाख मौतें हुई हैं।

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में गुरुवार को कब्रिस्तान के बाहर एक संक्रमित का शव उतारते कर्मचारी। देश में अब तक 1.12 लाख मौतें हुई हैं।

रूस: बड़े पैमाने पर वैक्सीन का ट्रायल करेगा

रूस ने अपने कोरोना वैक्सीन की मास टेस्टिंग की तैयारियां शुरू कर दी है। इसके तहत 40 हजार से ज्यादा लोगों को यह टीका लगाया जाएगा। ट्रायल की यह प्रोसेस अगले हफ्ते से शुरू होगी। इसमें विदेशी रिसर्च एजेंसियों को शामिल किया जाएगा।

रूस ने ट्रायल के लिए अपने वैक्सीन के 2 हजार डोज मैक्सिको भेजने का फैसला किया है। इस बीच, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) को भी इसने अपने वैक्सीन की जानकारी भेज दी है। रूस ने 11 अगस्त को वैक्सीन स्पुतनिक वी तैयार कर लेने का ऐलान किया था।

रूस की राजधानी मॉस्को में एक टेस्टिंग लैब के बाहर जांच कराने के लिए कतार में लगे लोग।

रूस की राजधानी मॉस्को में एक टेस्टिंग लैब के बाहर जांच कराने के लिए कतार में लगे लोग।

इजराइल: संक्रमण का आंकड़ा 1 लाख के करीब
इजराइल में बीते 24 घंटे में 1630 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 99 हजार 599 हो गया है। अब तक यहां 795 लोगों की मौत हुई है। गुरुवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू महामारी पर चर्चा करने के लिए कैबिनेट की मीटिंग में शामिल हुए। इसमें देश में फिलहाल दोबारा लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला किया जाएगा। हालांकि, लोगों से अपील की जाएगी कि वे सुरक्षा उपायों का ध्यान रखें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

इजराइल की राजधानी येरुशलम की एक सड़क पर मास्क लगाकर जाती महिलाएं। सरकार ने लोगों से मास्क लगाकर बाहर निकलने की अपील की है।

इजराइल की राजधानी येरुशलम की एक सड़क पर मास्क लगाकर जाती महिलाएं। सरकार ने लोगों से मास्क लगाकर बाहर निकलने की अपील की है।

मैक्सिको: एक दिन में 6775 नए मामले
मैक्सिको में बीते 24 घंटे में 6775 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 43 हजार 806 हो गया है। हालांकि सरकार ने कहा है कि संक्रमितों की संख्या जारी किए गए आंकड़ों से ज्यादा हो सकती है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां एक दिन में 625 नई मौतें होने के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 59 हजार 106 हो गया है। मौतों के मामले में मैक्सिको फिलहाल दुनिया में तीसरे नंबर है।

मैक्सिको की राजधानी न्यू मैक्सिको सिटी में गुरुवार को मरीज को पहुंचाने के बाद सामान सहेजने में जुटा एंबुलेंस स्टाफ।

मैक्सिको की राजधानी न्यू मैक्सिको सिटी में गुरुवार को मरीज को पहुंचाने के बाद सामान सहेजने में जुटा एंबुलेंस स्टाफ।

ब्रिटेन: बर्मिंघम में लॉकडाउन लगाया गया
ब्रिटेन सरकार ने गुरुवार को देश के दूसरे सबसे बड़े शहर में बर्मिंघम में लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया। यहां पर संक्रमण बढ़ रहा था। पिछले हफ्ते के मुकाबले यहां पर 1 लाख लोगों की टेस्टिंग पर मिलने वाले संक्रमितों की संख्या 30 से ज्यादा बढ़ गई थी। सरकार ने संक्रमण का पता लगाने के लिए सर्वे कराने का फैसला किया है। इसके आधार पर सख्त पाबंदियां लगाने वाले जगहों की पहचान की जाएगी। अब तक देश में 3 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं और 41 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।

दक्षिण कोरिया: 6 महीने बाद एक दिन में 300 मामले
दक्षिण कोरिया में एक बार फिर से नए मामलों में तेजी देखी जा रही है। शुक्रवार को यहां 8 मार्च के बाद पहली बार 300 नए मामले सामने आए। यह लगातार 8 वां दिन है जब देश में हर दिन 200 से ज्यादा मामले मिले हैं। यहां जेजू आईलैंड को छोड़कर देश के सभी राज्यों से संक्रमित मिले हैं। यहां के सारंग जील चर्च में कोरोना से जुड़ी पाबंदियों के बावजूद बड़ा आयोजन करने के कारण मामले बढ़ने की बात कही जा रही है। अब तक इस चर्च से जुड़े 739 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।

दक्षिण कोरिया के सियोल के टेस्टिंग सेंटर पर एक पुलिसकर्मी का स्वैब सैंपल लेती मेडिकल टीम की सदस्य।

दक्षिण कोरिया के सियोल के टेस्टिंग सेंटर पर एक पुलिसकर्मी का स्वैब सैंपल लेती मेडिकल टीम की सदस्य।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar Crime News, 15 Crore Rupees Price Heroin Seized Near Patna Railway Station In Bihar - बिहारः पटना रेलवे स्टेशन के पास से 15 करोड़ रुपये मूल्य के हेरोइन जब्त, एक गिरफ्तार

Sat Aug 22 , 2020
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sat, 22 Aug 2020 02:29 AM IST पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी। *Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200 ख़बर सुनें ख़बर सुनें बिहार में कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के बीच तस्करी के मामले लगातार बढ़ते […]

You May Like